जेल से आये अपराधियों पर पुलिस की रहेगी नजर
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :12 Dec 2017 5:19 AM (IST)
विज्ञापन

तैयारी. अपराध नियंत्रण को नगर थाना पुलिस की कवायद अब आदतन अपराधियों की बनेगी सूची तीन भागों में बंटी सूची में वारंटियों को भी किया गया शामिल अगर किसी घटना में शामिल होने के मिले साक्ष्य तो भरना होगा पांच लाख तक जुर्माना सीतामढ़ी : नगर थाने की पुलिस ने अपराध नियंत्रण को लेकर आदतन […]
विज्ञापन
तैयारी. अपराध नियंत्रण को नगर थाना पुलिस की कवायद
अब आदतन अपराधियों की बनेगी सूची
तीन भागों में बंटी सूची में वारंटियों को भी किया गया शामिल
अगर किसी घटना में शामिल होने के मिले साक्ष्य तो भरना होगा पांच लाख तक जुर्माना
सीतामढ़ी : नगर थाने की पुलिस ने अपराध नियंत्रण को लेकर आदतन अपराधियों की सूची बनाने का निर्णय लिया है. उक्त सूची को तीन भाग में बांटा जा रहा है.
एक में वैसे अपराधियों की सूची बनेगी, जो हाल के दिनों में अथवा पूर्व के कई कांडों में गिरफ्तार होकर जेल गया है और फिर जमानत पर छूटकर बाहर आया है. वहीं दूसरे भाग में उन अपराधियों की लिस्ट बनेगी, जो हाल के दिनों में किसी छोटी अथवा बड़ी घटना को अंजाम दिया है. तीसरे भाग में वारंटियों की सूची बनेगी. उक्त सूची के आधार पर हीं वैसे लोगों पर नजर रखकर धड़पकड़ की कार्रवाई की जायेगी.
नगर थानाध्यक्ष अनिल कुमार शर्मा ने बताया कि ऐसे अपराधी जो जेल से छूटकर बेल पर है उनकी एक सूची बनाकर सदर एसडीओ को भेजने की प्रक्रिया की जा रही है. इन अपराधियों पर पुलिस धारा 110 के तहत आदतन आपराधिक गतिविधि में लगे रहने की बात होती है.
नगर इंस्पेक्टर मुकेश चंद्र कुंवर ने बताया कि इसके तहत अपराधी को सूचित किया जाता है कि अगर वह किसी भी गतिविधि में फिर शामिल होता है तो उस पर एक से पांच लाख तक का जुर्माना लगाया सकता है.
उक्त राशि उस अपराधी के चल अथवा अचल संपत्ति से लिये जाने का भी प्रावधान है. मालूम हो कि पांच दिन पूर्व शहर के तीन व्यवसायिक प्रतिष्ठानों पर अपराधियों द्वारा फायरिंग किये जाने के बाद से पुलिस के स्तर पर अपराध नियंत्रण की कवायद की जा रही है. इसको लेकर नगर पुलिस ने अपराधियों पर शिकंजा कसना शुरू किया है.
शराब के अवैध कारोबारियों पर कसेगा शिकंजा
पुलिस अवैध तरीके से शराब के धंधे में लिप्त कारोबारियों पर शिकंजा कसने की कवायद के तहत जल्द ही इनके ठिकाने खंगालने की कार्रवाई की जा सकती है. इसमें पुलिस के साथ उत्पाद विभाग के अधिकारियों की टीम भी लगेगी. पुलिस सूत्रों की माने तो नगर थाने की पुलिस को ऐसा इनपुट है कि कुछ असामाजिक व अपराधी तत्व शराबबंदी कानून को ठेंगा दिखाकर कारोबार को अंजाम दे रहा है. हाल के दिनों में जिला मुख्यालय डुमरा के हवाई अड्डा मैदान के समीप उत्पाद विभाग की टीम ने भारी मात्रा में शराब के साथ जग्गु मियां को पकड़ा था. उससे पूछताछ में अधिकारियों को कई जानकारियां मिली थी. बताया जाता है कि उक्त जानकारी के आधार पर ही पुलिस को मेहसौल गुमटी के पास अंग्रेजी शराब का बड़ा खेप मिला था. हालांकि पुलिस को अब तक धंधे में लिप्त बड़ा कारोबारी हाथ नहीं लगा है.
नये जवानों के हाथों में होगी सुरक्षा की कमान
शहर में बढ़ी आपराधिक घटनाओं को लेकर पुलिस के स्तर पर सुरक्षा व गश्ती के आमूल चूल परिवर्तन की कवायद शुरू की जा रही है. पैंथर मोबाइल को नये सिरे से तैयार किया जायेगा. इसके लिए थाना स्तर पर तैयारी हो रही है. पुलिस सूत्रों के अनुसार, अब नये जवानों के हाथ में सुरक्षा की कमान होगी. शहर की गश्ती में कोताही बरतने के आरोप में पैंथर मोबाइल के जवानों को नगर थाना से हटाया जा रहा है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










