सिमरिया गंगा स्नान करने गयी वृद्धा की भगदड़ में मौत

Published at :05 Nov 2017 6:33 AM (IST)
विज्ञापन
सिमरिया गंगा स्नान करने गयी वृद्धा की भगदड़ में मौत

बथनाहा : कार्तिक पूर्णिमा के पावन अवसर पर बेगूसराय जिला अंतर्गत सेमरिया घाट पर लगे अर्धकुंभ मेले में गंगा स्नान करने गयी थाना क्षेत्र के माधोपुर गांव निवासी स्व योगेंद्र झा की करीब 75 वर्षीया पत्नी त्रिवेणी देवी की दिल का दौरा पड़ने से मौत हो गयी. परिजनों व ग्रामीणों से मिली जानकारी के अनुसार […]

विज्ञापन

बथनाहा : कार्तिक पूर्णिमा के पावन अवसर पर बेगूसराय जिला अंतर्गत सेमरिया घाट पर लगे अर्धकुंभ मेले में गंगा स्नान करने गयी थाना क्षेत्र के माधोपुर गांव निवासी स्व योगेंद्र झा की करीब 75 वर्षीया पत्नी त्रिवेणी देवी की दिल का दौरा पड़ने से मौत हो गयी.

परिजनों व ग्रामीणों से मिली जानकारी के अनुसार वृद्धा शुक्रवार की शाम परिवार के कई अन्य सदस्यों व ग्रामीणों के साथ अर्धकुंभ मेले में कार्तिक पूर्णिमा के पावन अवसर पर गंगा स्नान के लिए रवाना हुई थी.
सभी रात्रि करीब एक बजे सेमरिया घाट पहुंच चुके थे. कुछ घंटे इंतजार के बाद मृतका समेत सभी श्रद्धालु शुभ मुहूर्त में गंगा में डुबकी लगाने के साथ ही पूजा-अर्चना की. कुछ ही देर बाद दिल का दौरा पड़ने से वृद्धा की मौत हो गयी. इस घटना के बाद साथ गये परिजनों व ग्रामीणों में चीख-पुकार मच गयी. पुलिस को सूचना दी गयी. स्थानीय पुलिस द्वारा आगे की कार्रवाई की जा रही थी.
बता दें कि मृतका त्रिवेणी देवी के ससुर स्व सूर्यकांत झा जंग-ए-आजादी के सिपाही थे. अंग्रेजी हुकूमत द्वारा उन्हें आजीवन कारावास की सजा सुनायी गयी थी. वह गांव के नौ अन्य स्वतंत्रता सेनानियों के साथ अंग्रेजी शासनकाल में जेल की सजा काटे थे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन