शिवहर के ठेकेदार को सीतामढ़ी में मारी गोली, हालत गंभीर
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :30 Oct 2017 7:42 AM (IST)
विज्ञापन

सीतामढ़ी : बेखौफ अपराधियों ने शिवहर के ठेकेदार रमेश तिवारी को गोली मार कर गंभीर रूप से जख्मी कर दिया. घटना शनिवार की देर शाम हुई. जख्मी ठेकेदार को इलाज के लिए सीतामढ़ी शहर स्थित श्रीनंदीपत अस्पताल में भरती कराया गया है. जहां डॉ वरुण कुमार के निर्देशन में उनका इलाज चल रहा है. उनकी […]
विज्ञापन
सीतामढ़ी : बेखौफ अपराधियों ने शिवहर के ठेकेदार रमेश तिवारी को गोली मार कर गंभीर रूप से जख्मी कर दिया. घटना शनिवार की देर शाम हुई. जख्मी ठेकेदार को इलाज के लिए सीतामढ़ी शहर स्थित श्रीनंदीपत अस्पताल में भरती कराया गया है. जहां डॉ वरुण कुमार के निर्देशन में उनका इलाज चल रहा है. उनकी स्थिति गंभीर बतायी गयी है.
बताया जाता है कि शिवहर जिले के माधोपुर निवासी वैद्यनाथ तिवारी के पुत्र रमेश तिवारी इलाके के चर्चित ठेकेदार हैं.वह शनिवार की देर शाम बाइक से मोतिहारी से शिवहर लौट रहे थे. इस दौरान गंगा पीपल के पास बाइक सवार अपराधियों ने उन पर फायरिंग कर दी. हालांकि, गोली उनके पैर में लगी. इससे वह गंभीर रूप से जख्मी हो गये. घटना के बाद अपराधी मौके से भाग निकले.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










