शहर में पैकिंग कर नकली शराब बनाने का खुलासा

Published at :09 Oct 2017 11:16 AM (IST)
विज्ञापन
शहर में पैकिंग कर नकली शराब बनाने का खुलासा

सीतामढ़ी : नगर थाना पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर शहर के दो अलग-अलग स्थानों पर छापेमारी कर जहां बड़ी मात्रा में विदेशी शराब, शराब की खाली बोतल व कॉर्क बरामद किया है, वहीं शहर में पैकिंग कर नकली शराब बना कर बेचने के मामले का खुलासा किया है. पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते […]

विज्ञापन
सीतामढ़ी : नगर थाना पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर शहर के दो अलग-अलग स्थानों पर छापेमारी कर जहां बड़ी मात्रा में विदेशी शराब, शराब की खाली बोतल व कॉर्क बरामद किया है, वहीं शहर में पैकिंग कर नकली शराब बना कर बेचने के मामले का खुलासा किया है.
पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए बाजपट्टी थाने के रतवारा निवासी सह वर्तमान में नगर थाना के चर्च मुहल्ला निवासी विजय कुमार सिंह को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है. वहीं पुलिस ने विजय की निशानदेहीं पर थाना रोड कस्टम गली स्थित उसके बहनोई मुकेश सिंह के घर छापेमारी कर शराब के अलावा खाली बोतल व कॉर्क जब्त किया. पुलिस ने उसके दो कमरों को सील कर दिया. उक्त कमरे में पैकिंग कर नकली शराब बना कर बेचा जाता था. पुलिस की टीम मुकेश की तलाश में छापेमारी कर रहीं है.
नगर थाने में आयोजित प्रेस वार्ता में नगर थानाध्यक्ष अनिल कुमार शर्मा ने इसकी जानकारी देते हुए बताया की चर्च मोहल्ला के पास अवैध शराब का निर्माण कर बेचे जाने की गुप्त सूचना मिली थी. बताया गया था की उक्त मोहल्ले में शराब की पैकिंग भी की जाती है. इसके आलोक में नगर थानाध्यक्ष अनिल कुमार शर्मा के नेतृत्व में अवर निरीक्षक विजय कुमार सिंह व सहायक अवर निरीक्षक शैलेंद्र सिंह ने चर्च मुहल्ले में छापेमारी की.
इस दौरान विजय कुमार सिंह नामक व्यक्ति को रॉयल स्टेग नामक 750 एमएल की 42 बोतल शराब व शराब की 15 खाली बोतल के साथ गिरफ्तार किया. बाद में थाना रोड स्थित उसके बहनोई के घर की गयी छापेमारी में शराब की पांच पैक बोतल के अलावा 20 खाली बोतल व 100 से अधिक कॉर्क बरामद किया गया. फिलहाल मुकेश सिंह फरार बताया गया है.
जबकि पुलिस की टीम उसकी तलाश में छापेमारी कर रहीं है. थानाध्यक्ष श्री शर्मा ने बताया की पुलिस की टीम इस पूरे मामले की जद में जायेगी. और अवैध शराब निर्माण व खरीद बिक्री के कारोबार में शामिल लोगों को किसी कीमत पर नहीं बख्शा जायेगा.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन