जेपी के आदर्शों पर चलने का संकल्प
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :09 Oct 2017 11:16 AM (IST)
विज्ञापन

सीतामढ़ी : जेपी की पुण्यतिथि पर रालोसपा(अरुण गुट) की ओर से रविवार को शिव राघव सेवा सदन में जेपी स्मृति सभा का आयोजन किया गया. इसकी अध्यक्षता करते हुए पार्टी के जिलाध्यक्ष श्रीनिवास कुमार मिश्रा ने कहा कि जयप्रकाश नारायण की लोकतंत्र, समाजवाद व पंथनिरपेक्षता के प्रति निष्ठा असंदिग्ध थी और वे इन मूल्यों की […]
विज्ञापन
सीतामढ़ी : जेपी की पुण्यतिथि पर रालोसपा(अरुण गुट) की ओर से रविवार को शिव राघव सेवा सदन में जेपी स्मृति सभा का आयोजन किया गया. इसकी अध्यक्षता करते हुए पार्टी के जिलाध्यक्ष श्रीनिवास कुमार मिश्रा ने कहा कि जयप्रकाश नारायण की लोकतंत्र, समाजवाद व पंथनिरपेक्षता के प्रति निष्ठा असंदिग्ध थी और वे इन मूल्यों की रक्षा के प्रति सदैव तत्पर रहे. स्व जयप्रकाश नारायण भारत की राष्ट्रीय एकता व विश्व शांति के लिए भी आजीवन प्रयासरत रहे और गांधी जी के बाद सार्वजनिक जीवन को सत्य व अहिंसा के आदर्शों से संयुक्त करने के प्रयासों को बराबर नेतृत्व दिया. कहा कि भारत को अपनी अंतरराष्ट्रीय भूमिका उचित रूप से निभाने के लिए जयप्रकाश नारायण के आदर्शों को बराबर स्मरण रखना होगा.
इस मौके पर कुंदन कुमार सिंह, गौतम कुमार, किशन कुमार यादव, रामनरेश साह, सरोज कुमार मिश्रा, दिनकर नारायण सिंह, रमेश सिंह, मुकेश यादव, उमाशंकर दास, प्रवीण कुमार शाही, सरोज कुमार साह, दिलीप कुमार सिंह, अनिल कुमार सिंह, जॉर्ज विचार मंच के जिलाध्यक्ष मदन मोहन, मनीष कुमार सिंह, मो तमन्ने, रजा अंसारी, विपिन कुमार सिंह, अवनीश कुमार सिंह, संतोष कुमार सिंह, रमेश पासवान, मुरारी सिंह, शिल्पी सिंह, कामिनी सिंह, भानू प्रताप सिंह समेत अन्य लोग मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










