हिंसक झड़प में 129 के खिलाफ प्राथमिकी

Published at :05 Oct 2017 3:32 AM (IST)
विज्ञापन
हिंसक झड़प में 129 के खिलाफ प्राथमिकी

कार्रवाई. चौथे दिन भी बंद रहे मधुबन व बनगांव बाजार, तीन दिनों में पुलिस ने 33 को किया गिरफ्तार सीतामढ़ी/बाजपट्टी : बाजपट्टी के मधुबन बाजार पर हुए हिंसक झड़प के बाद इलाके में जारी गिरफ्तारी के विरोध में बुधवार को लगातार चौथे दिन इलाका स्वत: स्फूर्त बंद रहा. मधुबन व बनगांव गोट के तमाम बाजार […]

विज्ञापन

कार्रवाई. चौथे दिन भी बंद रहे मधुबन व बनगांव बाजार, तीन दिनों में पुलिस ने 33 को किया गिरफ्तार

सीतामढ़ी/बाजपट्टी : बाजपट्टी के मधुबन बाजार पर हुए हिंसक झड़प के बाद इलाके में जारी गिरफ्तारी के विरोध में बुधवार को लगातार चौथे दिन इलाका स्वत: स्फूर्त बंद रहा. मधुबन व बनगांव गोट के तमाम बाजार व दुकानें बंद रहीं. जबकि लोग घरों में दुबके रहे. इलाके के चप्पे-चप्पे पर संगीनी साया दिखा. पुलिस की टीम ने बुधवार को भी इलाके में फ्लैग मार्च किया. जबकि वरीय अधिकारी मौके पर कैंप करते रहे. इसी बीच बाजपट्टी पुलिस ने मामले में मधुबन गोट निवासी मो नसीम नामक एक आरोपित को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है. इसके तहत अब तक कुल 33 लोगों की गिरफ्तारी हो चुकी है.
पुलिस की टीम अन्य आरोपितों की तलाश में छापेमारी कर रही है. एसडीओ किशोर कुमार, डीएसपी पंकज कुमार व पुपरी इंस्पेक्टर भूदेव दास आदि ने इलाके में कैंप कर रहे है. इधर, इस मामले में बाजपट्टी सीओ शशि रंजन यादव के आवेदन पर बाजपट्टी थाने में प्राथमिकी दर्ज की गयी है. जिसमें कुल 129 लोगों को नामजद किया गया है. साथ ही 300 अज्ञात को भी आरोपित किया गया है. दर्ज प्राथमिकी में हरवे हथियार से लैश होकर हंगामा करने, पुलिस व प्रशासनिक अधिकारियों पर पथराव करने, सरकारी काम काज में बाधा डालने व विधि व्यवस्था बिगाड़ने का आरोप लगाया गया है.
इनके खिलाफ दर्ज हुई प्राथमिकी : मधुबन बाजार हिंसक झड़प मामले में 129 को नामजद किया गया है. इसके तहत थाना क्षेत्र के मधुबन निवासी मो सलीम, चंद्र भूषण प्रसाद, विश्वनाथ साह, धर्मनाथ प्रसाद, मो मुर्तूजा, विनोद कुमार रीगन, गणेश कुमार सोनी, विनोद कुमार, दिनेश शर्मा, मनोज कुमार, संजीत कुमार, नागेंद्र प्रसाद, विज्येंद्र कुमार, शिबू दास, भरत कुमार, सूरज कुमार, रवि कुमार, संदीप कुमार, बबलू कुमार, राहुल कुमार, बिट्टू कुमार, जलील लहेरी, अजय सर्राफ, चंदर साह, अरूण चौधरी, गौरी शंकर प्रसाद, बाजपट्टी थाना के सिवाईपट्टी
निवासी संतोष कुमार, पप्पू कुमार, बसहा निवासी सतीश चौधरी, जितेंद्र कुमार, विशाल कुमार, आबिदपुर निवासी संजय राम, सुरसंड थाना के रधाउर निवासी जितेंद्र कुमार, बाजपट्टी निवासी विनोद महतो, लाल बहादूर दास, मो मुर्तूजा, भवानीपुर निवासी मो सलीम, मुजफ्फरपुर जिला के औराई थाना के कटरा बनौल निवासी दीपक कुमार, मधुबन बाजार निवासी मोहन साह, राजेश कुमार उर्फ राजेश खन्ना, सुनील कुमार, संजय सोनी, सतेंद्र प्रसाद, विक्रम कुमार, रंजन कुमार, मनोज कुमार, गोपाल, कैलाश पान वाला, संजय रस्तोगी, रिंटू कुमार, सुनील कुमार पप्पू, धीरज कुमार, शंभु प्रसाद गुप्ता, मधुबन गोट निवासी मो साबिर, मो मसीहा, मो अली, मो मंसूर, परवेज आलम, मरगा, मो हादी, मो अकील, अजमल, मो शहाबुद्दीन, मो शब्बीर, मो मंजेहार, महमदा निवासी मो अकरम, मो बदरे आलम, मो अमीर, मो उबैद, जाबिर हुसैन, मो अशरफ, असगर, नुरहरिन, अब्दुल गफ्फार, मो बसीर, नयामुद्दीन, मो शमीम, मो अजहर, मो मुर्तूजा, मो अशरफ, मो महताब मो शाबिर, अब्दुल बाहिक मो तौकीर मधुबन गोट निवासी मो अशरफ उर्फ जिलानी, मो शफी, मो मन्नान, नूर आलम, महमदा निवासी उमेश कुमार, बनगांव निवासी अजय कुमार, धीरेंद्र कुमार, धीरज कुमार, रामजी कुमार, संजय कुमार, डब्‍ल्यू कुमार, धीरज कुमार, विपिन कुमार, अनवर, जितेंद्र, रवि कुमार, रामएकबाल साह, राज किशोर सिंह, राजेंद्र साह, महमदा निवासी मो मोइन, मो मुस्तफा उर्फ फकीरा, मो मुस्लिम मिस्त्रि, मो अनीश, मो नाजिम, मो मुजफ्फर, मो सुहैल उर्फ लाल बाबू, मो इसराईल, मो अशरफ, मो दाउद, मो मंसूर, मो नसीम, सदरे आलम, मो कुद्दूस, मो गुलाब, मो नसीम, मो गफूर का पुत्र, मो कुद्दूस, मो समशुल, मो सत्तार, मो जुबैर व शेख सत्तार को नामजद किया गया है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन