लाठीचार्ज के विरोध में जलता रहा बैरगनिया

बैरगनिया/सीतामढ़ी : थाना क्षेत्र के जमुआ-पकड़िया गांव में सोमवार की रात पुलिस द्वारा महिलाओं की बेरहमी से की गयी पिटाई व पुरुषों की गिरफ्तारी से भड़के लोगों के आक्रोश की आग में मंगलवार को बैरगनिया का इलाका जलता रहा. घटना के विरोध में बैरगनिया शहर व जमुआ-पकड़िया गांव के तमाम बाजार व दुकान बंद रहे. […]
बैरगनिया/सीतामढ़ी : थाना क्षेत्र के जमुआ-पकड़िया गांव में सोमवार की रात पुलिस द्वारा महिलाओं की बेरहमी से की गयी पिटाई व पुरुषों की गिरफ्तारी से भड़के लोगों के आक्रोश की आग में मंगलवार को बैरगनिया का इलाका जलता रहा. घटना के विरोध में बैरगनिया शहर व जमुआ-पकड़िया गांव के तमाम बाजार व दुकान बंद रहे.
वहीं लोगों ने बैरगनिया शहर के कई इलाकों तथा जमुआ-पकड़िया में सड़क जाम कर उग्र प्रदर्शन किया. इस दौरान लोगों ने जगह-जगह टायर जला कर आक्रोश जताया. वहीं पुलिस प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की. प्रदर्शनकारी बीडीओ, थानाध्यक्ष व दोषी पुलिस कर्मियों की बरखास्तगी तथा डीएम-एसपी को बुलाने की मांग पर अड़े रहे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










