शेखपुरा के सभी 49 पंचायतों में मनाया गया पंचायत विकास दिवस, विकास और कल्याणकारी योजनाओं पर हुई चर्चा

Updated:
विज्ञापन
Sheikhpura News

कार्यक्रम में मौजूद महिलायें शपथ लेती हुईं

Sheikhpura News : पंचायत विकास दिवस पर ग्रामीणों को दी गई सरकारी योजनाओं की जानकारी. सभी 49 पंचायतों में मनाया गया पंचायत विकास दिवस.

विज्ञापन

शेखपुरा से निरंजन कुमार की रिपोर्ट
Sheikhpura News : जिले में पंचायत विकास दिवस का आयोजन किया गया. शेखपुरा जिले के सभी 49 ग्राम पंचायत में पहले आयोजन को लेकर खासा उत्साह देखा गया. जिले के सभी ग्राम पंचायत में बड़ी संख्या में महिला और पुरुष इस अवसर पर उपस्थित होकर ग्राम पंचायत से संबंधी अपने विकास और कल्याणकारी योजनाओं के बारे में विचार साझा किया. पंचायत विकास दिवस के अवसर पर उपस्थित अधिकारियों और पंचायत सेवकों ने ग्राम वासियों को उनके कल्याण के लिए चलाए जा रहे कार्यों की विस्तार से जानकारी दी.

आत्मनिर्भर, सुशासित और नशा मुक्त पंचायत बनाने का लिया गया संकल्प

इसके अलावा पंचायत के अंदर होने वाले विकास कार्यों के बारे में लोगों से राय लिए गए. इस अवसर पर लोगों ने नशा मुक्ति का संकल्प लिया. पंचायत विकास दिवस के अवसर पर लोगों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मन की बात भी सुनी. सरकार के निर्देशों के आलोक में प्रत्येक महीने के अंतिम रविवार को पंचायत विकास दिवस आयोजित करने का निर्णय लिया गया है. इस निर्णय के तहत ग्राम पंचायत की सभा का आयोजन किया गया. जिसमें गांव से गरीबी दूर करने बाल कल्याण के उपाय स्वस्थ पंचायत निर्माण के लिए आवश्यक कार्रवाई हरित पंचायत का निर्माण जल संचयन के उपाय को दृढ़ता के साथ पालन करना पंचायत को आत्मनिर्भर बनाना पंचायत को सुशासन और नशा मुक्त बनाना आदि को लेकर चर्चा करते हुए इस संकल्प के रूप में अपने पर जोर दिया गया.

पंचायत विकास दिवस पर महिलाओं की रही सबसे ज्यादा भागीदारी

ग्राम पंचायत के महिला हितैषी कार्यों को आगे बढ़ना गांव के विकास के लिए योजनाओं को क्रियान्वयन करने पर भी जोड़ दिया गया. कार्यक्रम में बड़ी संख्या में गांव के सभी तबके के लोगों के अलावा जीविका स्वयं सहायता समूह से जुड़ी महिलाओं ने भी भाग लिया, जो अपनी आजीविका के माध्यम से अपने-अपने परिवार की आर्थिक स्थिति को सुधारने में लगी हुई है. इन सभी ने भी अपने-अपने विचार साझा किए और लोगों को जीविका समूह से जुड़कर आगे बढ़ाने की सलाह दी. इस पहले आयोजन को लेकर जिले के सभी पंचायत में सवेरे से ही गहमागहमी बनी हुई थी. लोगों में खासा उत्साह देखा जा रहा था. खासकर महिलाएं कुछ ज्यादा ही उत्साहित दिख रही थी.

Also Read : शेखपुरा में बिजली कटौती के खिलाफ प्रदर्शन, 18 से 20 घंटे बिजली गुल, गुस्साए ग्रामीणों ने किया सड़क जाम

विज्ञापन
युवराज रतन

लेखक के बारे में

By युवराज रतन

पटना जन्मस्थली है मेरी, निष्पक्ष, तथ्यात्मक और जनहित आधारित पत्रकारिता में विश्वास करता हूं. वर्तमान में मेरा उद्देश्य बिहार के स्थानीय मुद्दों को प्रमुखता से उठाना और पाठकों तक सत्यापित जानकारी पहुंचाना है. किसी भी समाचार को प्रकाशित करने से पहले उपलब्ध तथ्यों और स्रोतों का सत्यापन करना मेरी प्राथमिकता है. पाठकों को विश्वसनीय, निष्पक्ष और जनहितकारी जानकारी उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध हूं.

प्राथमिक शिक्षा संत जेवियर्स हाई स्कूल, पटना से पूरी करने के बाद संत जेवियर्स कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नॉलजी से बैचलर्स ऑफ मास कम्यूनिकेशन से स्नातक किया हूं. 2020 से पटना स्थित मीडिया संस्थान न्यूज 4 नेशन में एंकर सह प्रोड्यूसर के पद पर डेढ़ वर्षों तक काम किया. इसके उपरांत जून 2022 से इंडियन पॉलिटिकल एक्शन कमिटी (I-PAC) में सीनियर एग्जीक्यूटिव के पद पर रहते हुए डिजिटल कम्यूनिकेशन टीम में कार्य करने का मौका मिला. वर्तमान में प्रभात खबर में कंटेंट राइटर के पद पर हूं इसके माध्यम से नागरिकों के पास तथ्यात्मक और सही सूचनाएँ, खबर और अपडेट देने का कार्य कर रहा हूं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन