शेखपुरा पहुंचे जमुई सांसद अरुण भारती, बोले- जिला मुख्यालय में ही खुलेगा मेडिकल कॉलेज

Updated:
विज्ञापन

फोटो.07.सांसद का स्वागत करते जिलाध्यक्ष इमामगजाली व अन्य. | Prabhat Khabar Network

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

जमुई सांसद अरुण भारती ने शेखपुरा में मेडिकल कॉलेज और वंदे भारत ट्रेन के ठहराव को लेकर बड़ा दावा किया है। जानिए क्या कहा सांसद ने विकास कार्यों पर।

विज्ञापन

Sheikhpura News : पटना से जमुई जाने के दौरान सोमवार को जमुई सांसद अरुण भारती का शेखपुरा में लोजपा (रामविलास) के नेताओं और कार्यकर्ताओं ने भव्य स्वागत किया. जिला अध्यक्ष ईमाम गजाली के नेतृत्व में दर्जनों कार्यकर्ताओं ने सांसद का स्वागत किया. इस दौरान जिले की विभिन्न समस्याओं और विकास से जुड़े मुद्दों पर सांसद से चर्चा की गयी.

विज्ञापन

जिलाध्यक्ष ने सांसद के सामने रखीं क्षेत्र की समस्याएं

लोजपा (रामविलास) के जिला अध्यक्ष ईमाम गजाली ने क्षेत्र की प्रमुख समस्याओं को सांसद के सामने रखा और उनके समाधान के लिए पहल करने का आग्रह किया. इस दौरान सांसद अरुण भारती ने कहा कि जनता की समस्याओं के समाधान और जिले के विकास के लिए लगातार प्रयास किये जा रहे हैं. जनहित से जुड़े मुद्दों को प्राथमिकता के आधार पर उठाया जायेगा.

वंदे भारत के ठहराव पर बोले- प्रयास जारी

शेखपुरा में वंदे भारत ट्रेन के ठहराव को लेकर पूछे गये सवाल पर सांसद अरुण भारती ने कहा कि इसके लिए लगातार प्रयास किया जा रहा है. उन्होंने भरोसा जताया कि आने वाले समय में शेखपुरा में वंदे भारत ट्रेन का ठहराव जरूर होगा.

मेडिकल कॉलेज जिला मुख्यालय में ही खुलेगा

शेखपुरा में मेडिकल कॉलेज खोले जाने के सवाल पर सांसद ने स्पष्ट कहा कि मेडिकल कॉलेज शेखपुरा जिला मुख्यालय में ही खुलेगा. इसके लिए लोगों को थोड़ा और समय इंतजार करना होगा. उन्होंने कहा कि जिले के विकास से जुड़े महत्वपूर्ण मुद्दों को लेकर लगातार प्रयास किये जा रहे हैं.

प्रशांत किशोर पर भी सांसद ने दी प्रतिक्रिया

प्रशांत किशोर को लेकर पूछे गये सवाल पर सांसद ने कहा कि जनता ने उन्हें मत देकर सहयोग किया है. विपक्ष का काम विरोध करना है, लेकिन इससे क्षेत्र के विकास के प्रयासों पर कोई असर नहीं पड़ेगा.


आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन