शेखपुरा में अस्थायी केंद्रीय विद्यालय में नामांकन शुरू, शेखोपुरसराय में बच्चों के दाखिले को सुबह से जुटे अभिभावक

Updated:
विज्ञापन

शेखोपुरसराय के नीमी महाविद्यालय में अस्थायी केंद्रीय विद्यालय के लिए नामांकन प्रक्रिया शुरू हो गई है। बाल वाटिका से कक्षा 5 तक के लिए 27 अगस्त तक फॉर्म भरें।

विज्ञापन

Sheikhpura News : शेखपुरा शेखोपुरसराय प्रखंड क्षेत्र के नीमी महाविद्यालय, नीमी में संचालित अस्थायी केंद्रीय विद्यालय में सोमवार से नामांकन प्रक्रिया शुरू हो गयी. नामांकन को लेकर सुबह से ही अभिभावकों में खासा उत्साह देखने को मिला. बड़ी संख्या में अभिभावक अपने बच्चों का दाखिला कराने के लिए सुबह नौ बजे से ही महाविद्यालय परिसर में पहुंचकर फॉर्म लेने के लिए कतार में डटे रहे.

बाल वाटिका से पांचवीं कक्षा तक के लिए मिलेगा फॉर्म

केंद्रीय विद्यालय की टीम के कर्मी रिंकेश कुमार ने बताया कि बाल वाटिका से लेकर कक्षा पांचवीं तक के विद्यार्थियों के नामांकन के लिए फॉर्म उपलब्ध कराया जा रहा है. अभिभावक 27 अगस्त तक नामांकन फॉर्म प्राप्त कर सकते हैं. इसके बाद प्राप्त आवेदनों के आधार पर लॉटरी सिस्टम के माध्यम से नामांकन की प्रक्रिया पूरी की जायेगी.

अभिभावकों की मौजूदगी में होगी लॉटरी

विद्यालय प्रबंधन के अनुसार नामांकन के लिए लॉटरी की प्रक्रिया अभिभावकों और केंद्रीय विद्यालय की टीम की मौजूदगी में करायी जायेगी. इससे पूरी प्रक्रिया को पारदर्शी रखा जा सकेगा. नामांकन प्रक्रिया शुरू होने के बाद क्षेत्र के अभिभावकों में अपने बच्चों को केंद्रीय विद्यालय में पढ़ाने को लेकर काफी उत्साह देखा जा रहा है.


विज्ञापन
Ranjeet Kumar

लेखक के बारे में

By Ranjeet Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन