शेखपुरा : तीन दिनों से लापता 10 साल का बच्चा बरामद, नालंदा लेकर चले गये थे बदमाश, खिड़की से कूद कर भागा

Author Umesh Kumar|Edited by Dharmendra Kumar
Updated:
विज्ञापन

माता-पिता के साथ बरामद बच्चा.

बरबीघा के काशी बीघा गांव से तीन दिन पहले लापता हुआ 10 वर्षीय बालक सुंदर कुमार पुलिस को सकुशल मिल गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

विज्ञापन

बरबीघा प्रखंड के जयरामपुर थाना क्षेत्र के काशी बीघा गांव से तीन दिन पूर्व लापता हुआ 10 वर्षीय बच्चा सुंदर कुमार को पुलिस ने सकुशल बरामद कर लिया. बच्चा काशी बीघा गांव निवासी फेकन मांझी का पुत्र है. सुंदर कुमार पिछले आठ अगस्त की शाम घर के पास खेलने के दौरान अचानक लापता हो गया था. काफी खोजबीन के बाद भी उसका पता नहीं चलने पर पिता फेकन मांझी ने नौ अगस्त को जयरामपुर थाना में सनहा दर्ज कराया था.

नालंदा के सारे थाने के गिलानी में मिला बच्चा

जयरामपुर थानाध्यक्ष लाली कुमारी ने बताया कि पुलिस ने तकनीकी एवं अन्य माध्यमों से छानबीन करते हुए बालक को नालंदा जिले के सारे थाना क्षेत्र के गिलानी से बरामद किया. थानाध्यक्ष ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है और बालक के बताए तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जायेगी. बरामद बालक को पुलिस ने माता-पिता को सौंप दिया है.

बच्चे ने पुलिस को बताया-लोगों ने किया था अगवा

पुलिस के अनुसार, बालक ने पूछताछ में बताया कि कुछ अज्ञात लोगों ने उसे खेलने के दौरान पकड़ लिया और चारपहिया वाहन से ले जाकर बोरे में बंद कर दिया. इसके बाद उसे किसी अज्ञात स्थान पर एक कमरे में रखा गया. रात में मौका पाकर वह कमरे की खिड़की से बाहर निकलकर भाग गया.


विज्ञापन
Umesh Kumar

लेखक के बारे में

By Umesh Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन