शेखपुरा में स्वतंत्रता दिवस की तैयारी पूरी, समारोह को लेकर फूल ड्रेस रिहर्सल
फूल ड्रेस रिहर्सल में डीएम व अन्य | Prabhat Khabar Network
शेखपुरा में 15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियों को लेकर जिला प्रशासन ने परेड ग्राउंड में फुल ड्रेस रिहर्सल का आयोजन किया।
शेखपुरा में 15 अगस्त को होने वाले स्वतंत्रता दिवस के मुख्य समारोह को लेकर तैयारियां अंतिम दौर में पहुंच गई हैं. गुरुवार की सुबह जिला मुख्यालय स्थित परेड ग्राउंड में डीएम समेत जिले के वरीय अधिकारियों की मौजूदगी में फूल ड्रेस परेड का अंतिम पूर्वाभ्यास किया गया. इस दौरान बिहार पुलिस, बीएमपी, गृह रक्षा वाहिनी, एनसीसी और स्काउट एंड गाइड की टुकड़ियों ने पूरे अनुशासन के साथ परेड में हिस्सा लिया.
डीएम ने परेड का निरीक्षण कर ली सलामी
फाइनल रिहर्सल के दौरान डीएम शेखर आनंद, एएसपी डॉ राकेश कुमार और एसडीओ प्रियंका कुमारी समेत अन्य अधिकारियों ने संयुक्त रूप से परेड का निरीक्षण किया. अधिकारियों ने परेड में शामिल जवानों और विद्यार्थियों की टुकड़ियों की तैयारियों को देखा और सलामी ली.
स्वतंत्रता दिवस के मुख्य समारोह में परेड को बेहतर बनाने के लिए पुलिस और एनसीसी की टुकड़ियां पिछले कई दिनों से लगातार अभ्यास कर रही थीं. अंतिम पूर्वाभ्यास के दौरान सभी टुकड़ियों ने तय कार्यक्रम के अनुसार परेड की प्रस्तुति दी.

तिरंगा फहराकर किया अंतिम अभ्यास
परेड के निरीक्षण और सलामी लेने के बाद डीएम शेखर आनंद ने राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा फहराया. इसके साथ ही स्वतंत्रता दिवस समारोह के दौरान होने वाले प्रमुख कार्यक्रमों का भी अंतिम अभ्यास पूरा किया गया.
अधिकारियों ने परेड में शामिल सभी टुकड़ियों की तैयारियों का जायजा लिया. लंबे समय से चल रही रिहर्सल के बाद गुरुवार को हुए फाइनल अभ्यास से मुख्य समारोह की तैयारियों को अंतिम रूप दिया गया.
सरकारी कार्यालयों को सजाने का काम अंतिम चरण में
स्वतंत्रता दिवस को लेकर पूरे जिले में सरकारी कार्यालयों की साफ-सफाई और सजावट का काम भी अंतिम चरण में पहुंच गया है. जिला मुख्यालय स्थित कलेक्ट्रेट परिसर में आकर्षक पंडाल और तोरण द्वार तैयार करने का काम चल रहा है.
इसके अलावा जिले के अलग-अलग सरकारी कार्यालयों को भी सजाया और संवारा जा रहा है. स्वतंत्रता दिवस के मौके पर शहर और सरकारी परिसरों को विशेष रूप से सजाने की तैयारी की गई है.
महादलित टोलों में भी होगा झंडोत्तोलन
स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर जिले के विभिन्न महादलित टोलों में भी राष्ट्रीय ध्वज फहराने की तैयारी की गई है. यहां समारोहपूर्वक झंडोत्तोलन किया जाएगा.
जिला प्रशासन की ओर से मुख्य समारोह की तैयारियों के साथ-साथ इन इलाकों में भी कार्यक्रम को लेकर व्यवस्था की जा रही है. गुरुवार को हुए फूल ड्रेस परेड के अंतिम पूर्वाभ्यास के बाद अब जिला मुख्यालय में 15 अगस्त के मुख्य समारोह की तैयारियां लगभग पूरी हो गई हैं.
Also Read: शेखपुरा में मरीज की जगह एंबुलेंस में ढोई जा रही थी शराब, 10 कार्टन के साथ चालक गिरफ्तार
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










