12 मोबाइल टावर होंगे सील

Updated at : 16 Dec 2015 7:08 AM (IST)
विज्ञापन
12 मोबाइल टावर होंगे सील

शेखपुरा : सफाई,पेयजल समेत अन्य नागरिक सुविधाओं के लिए सक्रियता दिखाने वाली नगर परिषद् ने अब होल्डिंग टैक्स वसूली की दिशा में कड़ा रूख अख्तियार कर लिया है. इस बाबत नगर कार्यालय ने अब तक 42 बड़े सरकारी एवं गैर सरकारी बकायेदारों को नोटिस जारी कर दिया है. इसके साथ ही एक दर्जन मोबाइल टावरों […]

विज्ञापन

शेखपुरा : सफाई,पेयजल समेत अन्य नागरिक सुविधाओं के लिए सक्रियता दिखाने वाली नगर परिषद् ने अब होल्डिंग टैक्स वसूली की दिशा में कड़ा रूख अख्तियार कर लिया है. इस बाबत नगर कार्यालय ने अब तक 42 बड़े सरकारी एवं गैर सरकारी बकायेदारों को नोटिस जारी कर दिया है. इसके साथ ही एक दर्जन मोबाइल टावरों से बकाये 10-10 हजार रुपयों की वसूली को लेकर सील करने का निर्देश जारी किया गया है.

राजस्व वसूली में तेजी लाने को लेकर बैठक आयोजित कर कार्यपालक पदाधिकारी सुनील कुमार ने होल्डिंग टैक्स कलेक्टरों को सख्त निर्देश दिया है. कार्यपालक अधिकारी ने बताया कि राजस्व वसूली को लेकर बकायेदारों की सूची तैयार कर टैक्स कलेक्टरों को वार्डों का आवंटन कर दिया गया हे.

नगर परिषद् में सभी 27 वार्डों के लिए 04 होल्डिंग टैक्स कलेक्टर है. उन्होंने बताया कि शहर में नागरिक सुविधा को बेहतर बनाने की दिशा में मुख्य पार्षद एवं पार्षदों का सहयोग तो मिल रहा है. परंतु जन सहयोग और होल्डिंग टैक्स का नियमित भुगतान के बिना नगर परिषद् अपने किसी भी मंसूबे में कामयाब नहीं हो सकता. ऐसे में कार्यपालक पदाधिकारी ने आम लोगों से होल्डिंग टैक्स जमा करने की अपील के साथ-साथ आवश्यक कदम उठाये जाने की भी बात कहती है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन