डाकघर में कोर बैंकिंग की शुरू

Updated at : 26 Nov 2015 6:30 AM (IST)
विज्ञापन
डाकघर में कोर बैंकिंग की शुरू

शेखपुरा : जिले के डाकघर अब पूरे देश के डाकघरों से कोर बैंकिंग सिस्टम से जुड़ गया है. स्टेशन रोड स्थित उप डाकघर में बुधवार को डाकघर में इस सेवा की शुरु आत की गयी. इस अवसर पर सहायक डाक अधीक्षक एस.एस. मंडल, उप डाकपाल निरंजन कुमार, तकनीकी पर्यवेक्षक विजेंद्र कुमार सहित बड़ी संख्या में […]

विज्ञापन

शेखपुरा : जिले के डाकघर अब पूरे देश के डाकघरों से कोर बैंकिंग सिस्टम से जुड़ गया है. स्टेशन रोड स्थित उप डाकघर में बुधवार को डाकघर में इस सेवा की शुरु आत की गयी. इस अवसर पर सहायक डाक अधीक्षक एस.एस. मंडल, उप डाकपाल निरंजन कुमार, तकनीकी पर्यवेक्षक विजेंद्र कुमार सहित बड़ी संख्या में डाक ग्राहक मौजूद थे.

इस अवसर पर यह जानकारी दी गयी कि जल्द ही जिला मुख्यालय मुख्य डाकघर में भी कोर बैंकिंग सेवा शुरू कर दी जायेगी. डाकघर में रु पया जमा करने तथा दूसरे स्थान से रु पया भेजे जाने के लिए भी डाक विभाग पूरी तरह हाइटेक हो गया है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन