स्कूलों में निर्माण कार्य जल्द पूरा हो

शेखपुरा : सर्व शिक्षा अभियान के तहत विद्यालयों में चलाये जा रहे निर्माण कार्य दिसंबर माह के अंत तक हर हाल में पूरा कर लेने को कहा है. सर्व शिक्षा अभियान के तहत नया विद्यालय भवन तथा अतिरिक्त वर्गकक्ष बनाया जाता है. जिलाधिकारी चंद्रशेखर सिंह की अनुपस्थिति में डीडीसी निरंजन कुमार झा ने बुधवार को […]
शेखपुरा : सर्व शिक्षा अभियान के तहत विद्यालयों में चलाये जा रहे निर्माण कार्य दिसंबर माह के अंत तक हर हाल में पूरा कर लेने को कहा है. सर्व शिक्षा अभियान के तहत नया विद्यालय भवन तथा अतिरिक्त वर्गकक्ष बनाया जाता है. जिलाधिकारी चंद्रशेखर सिंह की अनुपस्थिति में डीडीसी निरंजन कुमार झा ने बुधवार को शिक्षा विभाग के कार्यों की समीक्षा कर रहे थे.
समीक्षा बैठक में जिला शिक्षा पदाधिकारी मो. तकीउद्दीन अहमद के साथ शिक्षा विभाग के सभी डीपीओ, एमडीएम प्रभारी, प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी आदि मौजूद थे. डीडीसी ने वित्तीय वर्ष 2003-04 से लेकर आज तक के अतिरिक्त वर्ग कक्ष निर्माण की समीक्षा की. साथ ही वित्तीय वर्ष 2006-07 से आज तक के विद्यालय भवन निर्माण की समीक्षा की. इतने लंबे समय से लंबित मामलों पर नाराजगी प्रकट की तथा इसे दिसंबर माह के अंत तक पूरा करने को कहा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




