कराटे में निपुण होंगी छात्राएं

Updated at : 21 Nov 2015 4:03 AM (IST)
विज्ञापन
कराटे में निपुण होंगी छात्राएं

शेखपुरा : तीन प्रखंडों की छात्राएं अब सेल्फ डिफेंस के लिए कराटे का प्रशिक्षण लेंगी. प्रथम चरण में तीनों प्रखंडों के लगभग 150 छात्राओं को प्रशिक्षण दिया जायेगा. इस अभियान की सफलता को लेकर सर्व शिक्षा अभियान की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गयी. मौके पर डीपीओ बहादुर राम, ट्रेनर अशोक कुमार, अमित रंजन, मनीष रंजन […]

विज्ञापन

शेखपुरा : तीन प्रखंडों की छात्राएं अब सेल्फ डिफेंस के लिए कराटे का प्रशिक्षण लेंगी. प्रथम चरण में तीनों प्रखंडों के लगभग 150 छात्राओं को प्रशिक्षण दिया जायेगा. इस अभियान की सफलता को लेकर सर्व शिक्षा अभियान की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गयी.

मौके पर डीपीओ बहादुर राम, ट्रेनर अशोक कुमार, अमित रंजन, मनीष रंजन समेत अन्य लोग मौजूद थे. डीपीओ ने बताया कि बरबीघा प्रखंड के कस्तूरबा विद्यालय, केवटीडीह, घाटकुसुंभा के केवीके, गगौर एवं चेवाड़ा प्रखंड के केवीके करंडे और केवीके से जुड़े मध्य विद्यालयों की 50-50 छात्राओं को प्रशिक्षित किया जायेगा. 15 दिवसीय प्रशिक्षण के बाद सभी प्रखंडों से सात-सात वैसे प्रशिक्षु छात्राओं का चयन होगा,

जो दूसरे गांव के विद्यालयों में बच्चियों को कराटे प्रशिक्षण से लैस कर आत्मनिर्भर बनायेंगे. वैसे चयनित छात्राओं को साइकिल और ड्रेस भी उपलब्ध कराये जायेंगे. 23 नवंबर से शुरू होनेवाले बालिका प्रशिक्षण के लिए विद्यालयों के छठे एवं आंठवीं कक्षा की छात्राओं को मास्टर ट्रेनरों के द्वारा 15 दिवसीय प्रशिक्षण दिया जायेगा. इसके बाद ट्रेंड और चयनित छात्राएं अपनी सहपाठियों को सौ दिनों का प्रशिक्षण दे सकेंगे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन