अगलगी में घर राख

Updated at : 19 Nov 2015 3:57 AM (IST)
विज्ञापन
अगलगी में घर राख

शेखपुरा : कोरमा थाना अंतर्गत घाट कोसुम्भा गांव में अगलगी में घर पूरी तरह जल कर स्वाहा हो गया. खपरैल के इस घर के मालिक लखीन्द्र महतो तथा उसके परिवार के सदस्यों के शरीर पर पहने वस्त्र के अलावा कुछ भी शेष नहीं बचा. घर के मालिक परिवार के साथ छठ घाट पर अर्घ्य देने […]

विज्ञापन

शेखपुरा : कोरमा थाना अंतर्गत घाट कोसुम्भा गांव में अगलगी में घर पूरी तरह जल कर स्वाहा हो गया. खपरैल के इस घर के मालिक लखीन्द्र महतो तथा उसके परिवार के सदस्यों के शरीर पर पहने वस्त्र के अलावा कुछ भी शेष नहीं बचा. घर के मालिक परिवार के साथ छठ घाट पर अर्घ्य देने गये थे.

इस अगलगी में नगदी, कपड़े, आमद आदि मिला कर लाखों रुपये की संपत्ति स्वाहा हो गयी. प्राप्त जानकारी में बताया गया कि लखींद्र महतो के परिवार के सदस्य घर के पूजागृह में दीप जला कर छठ घाट गये थे. छठ घाट पर अर्घ्य देकर वापस आने के बाद पूरा घर राख के रूप में तब्दील पाया. इस अगलगी में लखींद्र और उसके पूरे परिवार को खुले आसमान के नीचे ला दिया.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन