पीएचसी हुआ अलर्ट

शेखपुरा : आस्था के महान पर्व छठ को लेकर स्वास्थ्य विभाग ने भी कमर कस ली है. सिविल सर्जन डॉ विजय कुमार सिन्हा ने सदर अस्पताल से लेकर सभी स्वास्थ्य केंद्रों को अलर्ट पर रहने का निर्देश जारी किया है. जिला प्रशासन के निर्देशों के आलोक में यह व्यवस्था की गयी है. जिले के सभी […]
शेखपुरा : आस्था के महान पर्व छठ को लेकर स्वास्थ्य विभाग ने भी कमर कस ली है. सिविल सर्जन डॉ विजय कुमार सिन्हा ने सदर अस्पताल से लेकर सभी स्वास्थ्य केंद्रों को अलर्ट पर रहने का निर्देश जारी किया है. जिला प्रशासन के निर्देशों के आलोक में यह व्यवस्था की गयी है.
जिले के सभी स्वास्थ्य केंद्रों पर चिकित्सक तथा स्वास्थ्य कर्मी दवा के साथ छठ के दौरान 24 घंटा मुस्तैद रहेंगे. सिविल सर्जन डॉ विजय कुमार सिन्हा ने बताया कि छठ के दौरान बाहर से आने वाले लोगों पर खास कर बच्चों पर स्वास्थ्य विभाग की खास नजर है. स्वास्थ्य विभाग द्वारा लगभग एक सौ की संख्या में स्वास्थ्य स्वयं सेवकों को तैनात किया गया है.
पिछले सप्ताह से ही शुरू इस अभियान के तहत जिले के सभी रेलवे स्टेशन, बस अड्डों पर आने वाले पांच वर्ष तक के बच्चों को पोलियो की दवा दे रहे हैं. छठ में ये सभी जिले के विभिन्न छठ घाटों पर भी पांच वर्ष से छोटे बच्चों को पोलियो की खुराक देंगे. पोलियो के इस विशेष अभियान में बाहर से आने वाले बच्चों और जिले के बाहर जाने वाले बच्चों को लखित किया गया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




