रतोइया घाट पुल की मरम्मत शुरू

Updated at : 14 Nov 2015 2:25 AM (IST)
विज्ञापन
रतोइया घाट पुल की मरम्मत शुरू

शेखपुरा : बरबीघा-शेखपुरा स्टेट हाइवे के रतोइया नदी पर छठ घाट के समीप पुलिया की जर्जर हालत को लेकर मरम्मत का कार्य प्रारंभ कर दिया गया है. इस पुल की जर्जर हालत को लेकर प्रभात खबर ने ही प्रमुखता से खबर को प्रकाशित किया था. इस खबर के बाद नगर परिषद् एवं जिलाधिकारी चंद्रशेखर प्रसाद […]

विज्ञापन

शेखपुरा : बरबीघा-शेखपुरा स्टेट हाइवे के रतोइया नदी पर छठ घाट के समीप पुलिया की जर्जर हालत को लेकर मरम्मत का कार्य प्रारंभ कर दिया गया है. इस पुल की जर्जर हालत को लेकर प्रभात खबर ने ही प्रमुखता से खबर को प्रकाशित किया था. इस खबर के बाद नगर परिषद् एवं जिलाधिकारी चंद्रशेखर प्रसाद सिंह स्टेट हाइवे बिहारशरीफ को इस दिशा में पत्राचार किया था.

इसके सप्ताह भर के अंदर ही रतोइया घाट पुल का निर्माण कार्य शुरू कर दिया गया. दरअसल जिला मुख्यालय से बरबीघा की ओर जाने वाली सड़क मार्ग पर बने पुल की जर्जर हालत के कारण किसी भी वक्त बड़े हादसे हो सकते थे. पुलिस के पारापेट पूरी तरह जर्जर हो जाने के कारण छठ घाट पर मेले के दौरान बड़े हादसे हो सकते थे.

इस मामले को गंभीरता से लेते हुए प्रशासनिक महकमा ने सक्रियता दिखाते हुए निर्माण की दिशा में ठोस पहल कदमी को लेकर रतोइया छठ घाट पूजा समितियों ने सराहना करते हुए खुशी जाहिर किया है. हाइवे कर्मियों ने बताया कि जर्जर पारापेट को धराशायी कर उसका निर्माण दो दिनों के अंदर पूरा कर दिया जायेगा.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन