दो दशक बाद भी नहीं मिला नियोजनालय को दफ्तर

Updated at : 16 Jul 2013 1:37 PM (IST)
विज्ञापन
दो दशक बाद भी नहीं मिला नियोजनालय को दफ्तर

शेखपुरा : जिला स्थापना के दो दशक बाद भी नियोजन कार्यालय नहीं खुलने के कारण जिले के हजारों छात्र-छात्राओं को नियोजनालय का निबंधन प्राप्त करने के लिए नवादा और मुंगेर का चक्कर लगाना पड़ रहा है. जिले की यह स्थिति तब है जब आठ माह पूर्व ही राज्य सरकार ने नियोजन कार्यालय स्थापित करने की […]

विज्ञापन

शेखपुरा : जिला स्थापना के दो दशक बाद भी नियोजन कार्यालय नहीं खुलने के कारण जिले के हजारों छात्र-छात्राओं को नियोजनालय का निबंधन प्राप्त करने के लिए नवादा और मुंगेर का चक्कर लगाना पड़ रहा है. जिले की यह स्थिति तब है जब आठ माह पूर्व ही राज्य सरकार ने नियोजन कार्यालय स्थापित करने की स्वीकृति प्रदान कर दी है.

दफ्तर की तलाश में पिछले आठ माह से जिले का चक्कर काट रहे मगध प्रमंडल के सहायक निदेशक नियोजनालय, शशिभूषण प्रसाद को शेखपुरा में एक दफ्तर की तलाश पूरी नहीं हो सकी. सहायक निदेशक ने बताया कि राज्य सरकार ने नियोजनालय के दफ्तर की तलाश पूरी नहीं हो सकी.

सहायक निदेशक ने बताया कि राज्य सरकार ने नियोजनालय के दफ्तर के लिए एकमुश्त 10 जिलों की स्वीकृति प्रदान की थी, जिसमें पड़ोसी जिला लखीसराय को दफ्तर के लिए जिलाधिकारी ने भवन की व्यवस्था तो कर दी है, परंतु इस मामले में जमुई और शेखपुरा जिले में आज तक दफ्तर की व्यवस्था नहीं की जा सकी है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन