पूर्व एचएम रामाश्रय सिंह का निधन

Updated at : 05 Nov 2015 5:26 AM (IST)
विज्ञापन
पूर्व एचएम रामाश्रय सिंह का निधन

बरबीघा (शेखपुरा) : बरबीघा +2 उच्च विद्यालय के पूर्व एचएम रामाश्रय प्रसाद सिंह की बुधवार को असामयिक मौत पर बरबीघा सहित क्षेत्र के शिक्षा प्रेमियों में शोक की लहर दौड़ गयी. शिक्षाविद के अंतिम दर्शन के लिए उनके पैतृक गांव मेहुस से लेकर बरबीघा +2 उच्च विद्यालय में लोगों की भीड़ लगी रही. बरबीघा उच्च […]

विज्ञापन

बरबीघा (शेखपुरा) : बरबीघा +2 उच्च विद्यालय के पूर्व एचएम रामाश्रय प्रसाद सिंह की बुधवार को असामयिक मौत पर बरबीघा सहित क्षेत्र के शिक्षा प्रेमियों में शोक की लहर दौड़ गयी. शिक्षाविद के अंतिम दर्शन के लिए उनके पैतृक गांव मेहुस से

लेकर बरबीघा +2 उच्च विद्यालय में लोगों की भीड़ लगी रही. बरबीघा उच्च विद्यालय में उनके पार्थिव शरीर के आते ही पुष्पांजलि और माल्यार्पण करने के लिए लोगों के बीच तांता लग गया.
रवि चौधरी, वरिष्ठ पत्रकार डॉ दामोदर वर्मा, डॉ केपी श्रीवास्तव, गोपाल कुमार, विकास कुमार, राम बिहारी, सुखेंदु मोहन शर्मा, रितेश कुमार आदि लोगों ने माल्यार्पण करते हुए उनके व्यक्तित्व और कृतित्व की भी चर्चा की. बरबीघा +2 उच्च विद्यालय में 87 वर्षीय रामाश्रय सिंह वर्ष 1987-1993 तक प्रधानाध्यापक के पद पर रहते हुए इस विद्यालय की काफी उन्नति की. इसके पूर्व हिंदी विभाग के विभागाध्यक्ष व शिक्षक के रूप में इस विद्यालय में पदस्थापित थे. इ रवि चौधरी ने उन्हें महान शिक्षाविद बताते हुए इनके आदर्शों का उल्लेख किया.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन