रंगदारी नहीं देने पर शिक्षक को जान मारने की धमकी

शेखपुरा : रंगदारी नहीं देने पर शिक्षक को जान मारने की धमकी दिये जाने का मामला सामने आया है. इस मामले को लेकर शेखोपुरसराय थाना क्षेत्रांतर्गत खुड़िया गांव निवासी व शिक्षक रामशंकर सिंह ने बताया कि दिन के करीब दस बजे स्कूल जाने के क्रम में जैसे ही महेश स्थान चौक पहुंचे, तो पहले से […]
शेखपुरा : रंगदारी नहीं देने पर शिक्षक को जान मारने की धमकी दिये जाने का मामला सामने आया है. इस मामले को लेकर शेखोपुरसराय थाना क्षेत्रांतर्गत खुड़िया गांव निवासी व शिक्षक रामशंकर सिंह ने बताया कि दिन के करीब दस बजे स्कूल जाने के क्रम में जैसे ही महेश स्थान चौक पहुंचे,
तो पहले से घात लगाये शेखोपुरसराय डीह गांव निवासी सच्चिदानंद उर्फ साचो सिंह अपने एक अन्य साथी के साथ उनके समक्ष पहुंचे एवं धारदार हथियार दिखाते हुए दो लाख रुपये रंगदारी नहीं देने पर काट दिये जाने की धमकी दी. इस दौरान शोरशराबा करने पर आरोपित भाग गये.
इस मामले को लेकर थानाध्यक्ष अनिल साव ने बताया कि दोनों पक्षों के बीच विवाद था एवं आवेदन मिलने के बाद मामले की छानबीन की जा रही है. साथ ही उन्होंने बताया कि दूसरे पक्ष से साचो सिंह के पुत्र ने आवेदन सौंपते हुए बताया है कि ट्रैक्टर ले जाने के दौरान पन्हेसा गांव के समीप साइड मांगने पर उत्पन्न विवाद में रामशंकर कुमार अन्य साथियों के साथ उसकी पिटाई कर दी थी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




