नवोदय विद्यालय के अपहृत छात्र की हत्या
Edited by Prabhat Khabar Digital Desk
Updated:
विज्ञापन
दुर्गापूजा की छुट्टी में आया था घर, हुआ अपहरण अज्ञात के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज शेखपुरा : जेएनबी की आठवीं कक्षा के छात्र सौरभ की उसके घर से अगवा कर हत्या कर दी गयी. गुरुवार की अहले सुबह घटना को अंजाम देकर अपराधियों ने दल्लू चौक से पश्चिमी दिशा में रेल की पटरी पर शव को […]
विज्ञापन
दुर्गापूजा की छुट्टी में आया था घर, हुआ अपहरण
अज्ञात के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज
शेखपुरा : जेएनबी की आठवीं कक्षा के छात्र सौरभ की उसके घर से अगवा कर हत्या कर दी गयी. गुरुवार की अहले सुबह घटना को अंजाम देकर अपराधियों ने दल्लू चौक से पश्चिमी दिशा में रेल की पटरी पर शव को फेंक दिया.
पत्थर से हमला करने के साथ धारदार हथियार से हमला कर बायां हाथ काट कर हत्या की घटना को अंजाम दिया गया. इस घटना की सूचना के बाद एसपी राजेंद्र कुमार भील, एसडीपीओ परशुराम सिंंह ने घटनास्थल का जायजा लेकर परिजनों से भी पूछताछ की. थानाध्यक्ष संतोष कुमार ने बताया कि त्योहारों की छुट्टियों में सौरभ अपभे घर आया हुआ था. मृतक सदर प्रखंड के कामता गांव निवासी व लघु सिंचाई विभाग के सेवानिवृत्त आदेश पाल रवींद्र का पौत्र था. उसके पिता ने फांसी लगा कर अपनी जान दे दी थी. थानाध्यक्ष ने बताया कि हत्या को रेल हादसे में मौत का रूप देने के लिए शव को रेल ट्रैक पर फेंका गया था.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










