सिरकटी लाश मिलने से खौफ

Updated at : 30 Oct 2015 4:00 AM (IST)
विज्ञापन
सिरकटी लाश मिलने से खौफ

शेखपुरा : शेखपुरा में अहले सुबह छात्र की हत्या के बाद दिन चढ़ते ही एक और हत्या का मामला सामने आ गया. करीब 32 वर्षीय युवक की सिर कटी लाश मिलने से पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गयी. मृतक युवक के सिर को बरामद नहीं किया जा सका है. उसकी पहचान भी अब तक नहीं […]

विज्ञापन

शेखपुरा : शेखपुरा में अहले सुबह छात्र की हत्या के बाद दिन चढ़ते ही एक और हत्या का मामला सामने आ गया. करीब 32 वर्षीय युवक की सिर कटी लाश मिलने से पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गयी. मृतक युवक के सिर को बरामद नहीं किया जा सका है. उसकी पहचान भी अब तक नहीं की जा सकी है. सिर कटी इस लाश को टाउन थाना क्षेत्र के वाजिदपुर गांव से थोड़ी दूर स्थित गुहिया पहाड़ी के समीप स्थित रतोईता नदी के छिलका से बरामद किया गया.

शव के दाहिने हाथ पर गोविन्द नाम का गोदना अंकित है तथा शरीर पर एक भी कपड़ा नहीं है. जानकारी के मुताबिक दिन चढ़ने के बाद गांव से दूर स्थित खेतों की ओर गये कुछ ग्रामीणों की नजर जब लाश पर पड़ी तो यह बात आग की तरह फैलने लगी. सूचना मिलने पर घटनास्थल पर पहुंचे एसडीपीओ परशुराम सिंह,

टाउन थानाध्यक्ष संतोष कुमार समेत अन्य पुलिस अधिकारी मामले की छानबीन में जुट गये हैं. इस दौरान घटनास्थल पर ग्रामीणों का हुजूम उमड़ा पड़ा. लेकिन मृृतक की पहचान के संबंध में पुलिस को अभी तक कोई सफलता नहीं मिली. बहरहाल एक ही दिन में दो–दो हत्याओं की घटनाओं ने खौफ पैदा कर दिया है. वहीं इसके बीच इन घटनाओं की गुत्थी को सुलझाकर हत्यारों को दबोचना पुलिस के लिए भी चुनौती बन गयी है़

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन