भूमि विवाद में कई जख्मी
Updated at : 29 Oct 2015 6:25 AM (IST)
विज्ञापन

शेखपुरा : हथियावां ओपी में पड़ने वाले बिहटा गांव में भूमि विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट हुई. दोनों पक्षों के बीच हिंसक झड़प में जमकर लाठियां चली इसके साथ ही फलसा चली एवं रोडे़बाजी भी हुई. लगभग एक घंटे तक दोनों पक्षों के बीच मारपीट होती रही. इस घटना में दोनों […]
विज्ञापन
शेखपुरा : हथियावां ओपी में पड़ने वाले बिहटा गांव में भूमि विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट हुई. दोनों पक्षों के बीच हिंसक झड़प में जमकर लाठियां चली इसके साथ ही फलसा चली एवं रोडे़बाजी भी हुई.
लगभग एक घंटे तक दोनों पक्षों के बीच मारपीट होती रही.
इस घटना में दोनों पक्ष के डेढ़ दर्जन लोग बूरी तरह घायल हो गये. जिसमें कई महिलायें भी शामिल है. घायलों में 13 लोगों को इलाज के लिए सदर अस्पताल शेखपुरा में भर्ती कराया गया है. घायलों में राजबल्लभ कुमार, रंजय कुमार,मेदिनी यादव, रामबालक यादव सिद्धेष्वर यादव, अरविंद कुमार, चंद्रवती देवी, रामेष्वर यादव, रघिया देवी, सुजीत कुमार, सुमा देवी तथा शांति देवी का नाम शामिल है. घायलों का ईलाज सदर अस्पताल में किया जा रहा है. घटना की सूचना मिले के बाद पुलिस घटना स्थल पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया.
मारपीट की इस घटना के बाद गांव में दोनों पक्षों के बीच तनाव की स्थिति बनी हुई है. हालाकि इस मामले में अब तक किसी की गिरफ्तारी की सूचना नहीं है. पुलिस ने स्थिति को काबू में बताया है. टाउन थानाध्यक्ष संतोष कुमार ने बताया कि इस मामले में दोनों पक्षों के द्वारा प्राथमिकी दर्ज करा ली गयी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




