बच्चे को ट्रक ने रौंदा,मौत पुिलस ने मामले को सुलझाया

शेखपुरा : शेखपुरा लखीसराय स्टेट हाइवे सड़क मार्ग स्थित काशी पहलवान पेट्रोल पम्प के समीप ट्रक ने दस वषीय बालक को रौंद दिया. घटनास्थल पर ही बालक की मौत हो गयी. घटना के बाद आक्रोशितों ने सड़क मार्ग को जाम करते हुए जमकर हंगामा मचाया. घटना की सूचना पाकर टाउन थाना की पुलिस मौके पर […]
शेखपुरा : शेखपुरा लखीसराय स्टेट हाइवे सड़क मार्ग स्थित काशी पहलवान पेट्रोल पम्प के समीप ट्रक ने दस वषीय बालक को रौंद दिया. घटनास्थल पर ही बालक की मौत हो गयी. घटना के बाद आक्रोशितों ने सड़क मार्ग को जाम करते हुए जमकर हंगामा मचाया. घटना की सूचना पाकर टाउन थाना की पुलिस मौके पर पहुंची एवं आक्रोशितों को काफी मसक्कतों के बाद समझा–बुझाकर शांत कराया.
मृतक बालक घाटकुसुम्भा जितबारपुर गांव निवासी सुबोध शाहनी का पुत्र बताया जाता है. पीडि़त सुबोध शाहनी घटनास्थल के समीप मुहल्ले में परिवार के साथ किराये के मकान में रहते थे एवं मजदूरी कर जीवन–यापन कर रहे थे. शुक्रवार की संध्या उनका दस वषीय पुत्र सड़क पार कर रहा था. इसी क्रम में शेखपुरा से गिरीहिण्डा की ओर तीव्र रफ्तार से जा रहे ट्रक की चपेट में बालक आ गया. इस घटना के पश्चात स्थानीय लोग वहां इकट्ठा हो गये एवं सड़क जाम कर दिया.
हालांकि इस दौरान स्थानीय लोगो ंने बांस से लदे ट्रक में किसी प्रकार की तोड़ फोड़ नहीं मचाई. मौके पर पहुंची पुलिस ने आक्रोशितों को काफी समझा–बुझाकर सड़क जाम तोड़वाते हुए यातायात बहाल किया. घटना को लेकर मुहल्ले में मातम छाया हुआ है एवं परिजनों की मातमी चित्कार लगातार गुंज रही है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




