सीटों को लेकर एनडीए में कोई मतभेद नहीं

Updated at : 08 Jun 2015 6:38 AM (IST)
विज्ञापन
सीटों को लेकर एनडीए में कोई मतभेद नहीं

शेखपुरा : जमुई सांसद व लोजपा संसदीय दल के अध्यक्ष चिराग पासवान ने कहा कि एनडीए के घटक दलों में आगामी विधानसभा चुनाव में सीटों को लेकर कोई मतभेद नहीं है. विधानसभा में सभी सीटों पर उम्मीदवार खड़ा करने को लेकर एनडीए घटक दलों में राष्ट्रीय स्तर पर बातचीत शुरू हो गयी है. चिराग पासवान […]

विज्ञापन
शेखपुरा : जमुई सांसद व लोजपा संसदीय दल के अध्यक्ष चिराग पासवान ने कहा कि एनडीए के घटक दलों में आगामी विधानसभा चुनाव में सीटों को लेकर कोई मतभेद नहीं है. विधानसभा में सभी सीटों पर उम्मीदवार खड़ा करने को लेकर एनडीए घटक दलों में राष्ट्रीय स्तर पर बातचीत शुरू हो गयी है.
चिराग पासवान रविवार को पत्रकार वार्ता में बोल रहे थे. उन्होंने बताया कि राज्य में पार्टी के संगठन की मजबूती को लेकर विधानसभावार संगठन की समीक्षा की जा रही है. चुनाव को लेकर हर विधानसभा में पार्टी में मजबूत स्थिति में दिख रही है. पार्टी के घटक दलों के किसी भी पार्टी के लिए काम करने को तत्पर है.
हालांकि उन्होंने स्वीकार किया कि लोजपा के जिलाध्यक्ष की नियुक्ति नहीं किये जाने से पार्टी के सांगठनिक मजबूती पर असर पड़ रहा था. लोजपा विधानसभा चुनाव में कितने सीटों पर लड़ेगी अभी यह निश्चित नहीं है. लोजपा अभी सीटों को लेकर दावेदारी भी नहीं कर रही है. उन्होंने बताया कि विधान परिषद् के होनेवाले चुनाव में लोजपा तीन सीटों पर अपनी उम्मीदवारी दर्ज कराना चाहती है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन