रास्ता विवाद में पथराव व फायरिंग

Updated at : 27 May 2015 7:19 AM (IST)
विज्ञापन
रास्ता विवाद में पथराव व फायरिंग

आधा दर्जन लोग जख्मी शेखपुरा : टाउन थाना क्षेत्र के कोसुम्भा ओपी अंतर्गत गोपीचक गांव में रास्ते के विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच जम कर हिंसक घटना घटी. इस घटना में भुवनेश्वर यादव, महेश यादव, पुतुल देवी, सारो देवी एवं दूसरे पक्ष के तीलो यादव, सत्येंद्र यादव, राजेंद्र यादव, सुभाष यादव समेत अन्य […]

विज्ञापन
आधा दर्जन लोग जख्मी
शेखपुरा : टाउन थाना क्षेत्र के कोसुम्भा ओपी अंतर्गत गोपीचक गांव में रास्ते के विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच जम कर हिंसक घटना घटी. इस घटना में भुवनेश्वर यादव, महेश यादव, पुतुल देवी, सारो देवी एवं दूसरे पक्ष के तीलो यादव, सत्येंद्र यादव, राजेंद्र यादव, सुभाष यादव समेत अन्य लोग जख्मी हो गये. घायलों को उपचार के लिए सदर अस्पताल में भरती कराया गया. इसके साथ ही इस मामले में दोनों पक्षों के द्वारा थाने में प्राथमिकी दर्ज करायी गयी.
पीड़ित सारो देवी ने बताया कि गांव में ही नाद में रखे पानी को भैंस ने पी लिया तब दबंगों ने रास्ते को अवरुद्ध कर दिया. इसी विवाद के बाद दोनों पक्षों में पहले लाठी-डंडे से विवाद हुआ. इसके बाद पथराव भी किया गया. थानाध्यक्ष संतोष कुमार ने बताया कि पुलिस कार्रवाई के बाद स्थिति सामान्य है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन