किसान सलाहकारों की अनिश्चितकालीन हड़ताल 22 से

Updated at : 19 May 2015 1:41 AM (IST)
विज्ञापन
किसान सलाहकारों की अनिश्चितकालीन हड़ताल 22 से

शेखपुरा : जिले के सभी किसान सलाहकार 22 मई से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चले जायेंगे. वेतनमान तथा बीएलडब्ल्यू के पद पर बहाली की मांग को लेकर इन लोगों ने हड़ताल पर जाने का मन बनाया है. जिले में अभी 49 किसान सलाहकार कार्यरत हैं और फसल का मौसम अब शुरू ही होने वाला है. अभी […]

विज्ञापन
शेखपुरा : जिले के सभी किसान सलाहकार 22 मई से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चले जायेंगे. वेतनमान तथा बीएलडब्ल्यू के पद पर बहाली की मांग को लेकर इन लोगों ने हड़ताल पर जाने का मन बनाया है. जिले में अभी 49 किसान सलाहकार कार्यरत हैं और फसल का मौसम अब शुरू ही होने वाला है.
अभी किसान सलाहकारों की मदद से किसानों को ढैंचा का बीज, धान का उत्तम बीज सहित अन्य आवश्यक सामग्री के वितरण का समय है. किसान सलाहकार संघ के जिलाध्यक्ष राम उदित यादव ने बताया कि किसान सलाहकार अपनी मांगों को लेकर सरकार द्वारा चलाये जा रहे सभी वितरण योजना को बाधित करने का प्रयास करेंगे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन