नाजिर से मांगी पांच लाख की रंगदारी

शेखपुरा : जिले के शेखोपुरसराय प्रखंड में तैनात नाजिर विपिन कुमार से अज्ञात अपराधियों के द्वारा पांच लाख की रंगदारी नहीं देने पर हत्या कर दिये जाने की धमकी का मामला सामने आया है. इस धमकी से भयभीत नाजिर ने प्रखंड कार्यालय आना बंद कर दिया है. यह घटना गुरुवार की सुबह 10 बजे की […]
शेखपुरा : जिले के शेखोपुरसराय प्रखंड में तैनात नाजिर विपिन कुमार से अज्ञात अपराधियों के द्वारा पांच लाख की रंगदारी नहीं देने पर हत्या कर दिये जाने की धमकी का मामला सामने आया है. इस धमकी से भयभीत नाजिर ने प्रखंड कार्यालय आना बंद कर दिया है. यह घटना गुरुवार की सुबह 10 बजे की है. वे बरबीघा से शेखोपुसराय प्रखंड आ रहे थे. प्रखंड मुख्यालय के पास अपराधियों ने नाजिर को घेर लिया.
से करीब सौ मीटर दूर पहले ही ग्रामीण बैंक शाखा के समीप अमरूद के बागान में घात लगाये अपराधियों ने नाजिर को घेर लिया. इस दौरान अज्ञात अपराधियों ने कहा कि अगर प्रखंड कार्यालय आना है, तो पांच लाख रुपये की रंगदारी दो, अन्यथा प्रखंड आना छोड़ दो.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




