पुरानी रंजिश में ट्रैक्टर चालक को मारी गोली

Updated at : 03 May 2015 9:33 AM (IST)
विज्ञापन
पुरानी रंजिश में ट्रैक्टर चालक को मारी गोली

सिरारी ओपी के भदौस गांव की घटना पांच के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज शेखपुरा : टाउन थाना क्षेत्र के सिरारी ओपी अंतर्गत भदौस गांव में पुरानी रंजिश में बदमाशों ने ट्रैक्टर चालक पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी. इस घटना के बाद घायल अवस्था में भदौस गांव निवासी शैलेंद्र कुमार को सदर अस्पताल में भरती कराया गया […]

विज्ञापन
सिरारी ओपी के भदौस गांव की घटना
पांच के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज
शेखपुरा : टाउन थाना क्षेत्र के सिरारी ओपी अंतर्गत भदौस गांव में पुरानी रंजिश में बदमाशों ने ट्रैक्टर चालक पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी. इस घटना के बाद घायल अवस्था में भदौस गांव निवासी शैलेंद्र कुमार को सदर अस्पताल में भरती कराया गया है. घायल कृषक सुरेश यादव के पुत्र बताये जाते हैं.
इस घटना के बाद गांव के ही गुड्डू सिंह, रामलगन सिंह समेत पांच लोगों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज करायी गयी है. ओपी प्रभारी पवन कुमार ने बताया कि ट्रैक्टर पर सीमेंट और गिट्टी लाद कर चालक व कृषक शेखपुरा से वापस अपने गांव जा रहे थे. इसी क्रम में घात लगाये बदमाशों ने पुराने हॉस्पिटल भवन के समीप ताबड़तोड़ दो चक्र गोलियां चलायी. गोली रॉड से टकरा कर पैर में जा लगी. ग्रामीणों ने बताया कि गांव में पुराने विवाद में एक दिन पूर्व भी आरोपित पक्ष ने गोलीबारी की थी.
इसकी सूचना भी पुलिस को दूरभाष पर दी गयी थी. ओपी प्रभारी ने बताया कि इस घटना को लेकर मामले की छानबीन की जा रही है. गोलीबारी की घटना के बाद आरोपित फरार बताये जाते हैं. शुक्रवार की शाम करीब छह बजे की घटना के बाद गांव में तनाव की स्थिति उत्पन्न हो गयी है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन