ट्रेन के पहिये में आग लगने से मची अफरा-तफरी

Updated at : 03 May 2015 9:32 AM (IST)
विज्ञापन
ट्रेन के पहिये में आग लगने से मची अफरा-तफरी

शेखपुरा : क्यूल-गया रेलखंड पर शनिवार की सुबह करीब नौ बजे गया-जमालपुर लोकल ट्रेन में चेन पुलिंग के दौरान एक बड़ा हादसा होने से बच गया. शहर के दल्लु चौक के समीप हुए चेन पुलिंग के दौरान अचानक रेल के पहिये में आग लग गयी है. आग की लपटों के साथ जब तेज धुआं निकलने […]

विज्ञापन

शेखपुरा : क्यूल-गया रेलखंड पर शनिवार की सुबह करीब नौ बजे गया-जमालपुर लोकल ट्रेन में चेन पुलिंग के दौरान एक बड़ा हादसा होने से बच गया. शहर के दल्लु चौक के समीप हुए चेन पुलिंग के दौरान अचानक रेल के पहिये में आग लग गयी है.

आग की लपटों के साथ जब तेज धुआं निकलने लगा तब यात्री बोगियों में अफरातफरी मच गयी. अपना सामान छोड़ कर महिला और बच्चों को चलती ट्रेन से ही बोगी से बाहर निकालना शुरू कर दिया.

चेन पुलिंग के बाद ट्रेन रुकते ही आनन-फानन में चालक इंजन से उतर कर घटना स्थल पर पहुंचे और काफी कोशिश से आग पर काबू कर सके. करीब 20 मिनट तक रही अफरातफरी के बाद स्थिति सामान्य हो सकी.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन