झोंपड़ी गिरने से चार लोग जख्मी
Updated at : 28 Apr 2015 12:56 AM (IST)
विज्ञापन

बरबीघा (शेखपुरा) : बरबीघा से सटे खेतलपुर गांव में छप्पर गिरने से उसकी चपेट में आये चार लोग जख्मी हो गये. घायलों का इलाज के लिए निजी क्लिनिक में भरती कराया गया. जानकारी के मुताबिक सोमवार की दोपहर गांव निवासी दीपक कुमार की क्षतिग्रस्त झोंपड़ी अचानक गिर गयी. इस दौरान वहां मौजूद गायत्री देवी, खुशबू […]
विज्ञापन
बरबीघा (शेखपुरा) : बरबीघा से सटे खेतलपुर गांव में छप्पर गिरने से उसकी चपेट में आये चार लोग जख्मी हो गये. घायलों का इलाज के लिए निजी क्लिनिक में भरती कराया गया. जानकारी के मुताबिक सोमवार की दोपहर गांव निवासी दीपक कुमार की क्षतिग्रस्त झोंपड़ी अचानक गिर गयी. इस दौरान वहां मौजूद गायत्री देवी, खुशबू कुमारी, गुलशन कुमार एवं रोहित कुमार झोंपड़ी से दब कर जख्मी हो गया.
इस दौरान आसपास के लोग वहां पहुंचे एवं झोंपड़ी में दबे घायलों को बाहर निकाला. इसके पश्चात उन्हें निजी क्लिनिक में ले जाया गया. ग्रामीणों की मानें, तो दो दिनों के भूकंप के झटकों में पीड़ित की झोंपड़ी पहले ही क्षतिग्रस्त हो चुकी थी एवं अगले दिन अपने आप धराशायी हो गयी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




