कुव्यवस्था के खिलाफ छात्रों ने किया हंगामा

चेवाड़ा (शेखपुरा). विद्यालय की कु व्यवस्था से नाराज मध्य विद्यालय, उकसी के छात्र-छात्रओं ने मंगलवार को विद्यालय में जम कर हंगामा किया. शिक्षक के खिलाफ नारेबाजी करते हुए मनमानी का आरोप लगाया. हंगामा कर रहे वर्ग पांच एवं छह के विद्यार्थी रिमा कुमारी, सुनीता कुमारी, सुनील कुमार, सूरज कुमार, अमित कुमार, सुनील कुमार सहित दर्जनों […]
चेवाड़ा (शेखपुरा). विद्यालय की कु व्यवस्था से नाराज मध्य विद्यालय, उकसी के छात्र-छात्रओं ने मंगलवार को विद्यालय में जम कर हंगामा किया. शिक्षक के खिलाफ नारेबाजी करते हुए मनमानी का आरोप लगाया. हंगामा कर रहे वर्ग पांच एवं छह के विद्यार्थी रिमा कुमारी, सुनीता कुमारी, सुनील कुमार, सूरज कुमार, अमित कुमार, सुनील कुमार सहित दर्जनों छात्र-छात्रओं ने बताया कि गत 15 दिन से मध्याह्न् भोजन बंद पड़ा है. पढ़ाई भी दो घंटी होती है. इतना ही नहीं हमलोग को किताब भी नहीं मिला है. वर्ग में शिक्षक आते ही नहीं है. विद्यालय में चापाकल नहीं है. हमलोगों को पानी पीने के लिए घर का दरवाजा खटखटाना पड़ता है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




