अनियमितता उजागर होने का सीएस ने दिया संकेत

Updated at : 10 Aug 2013 3:41 AM (IST)
विज्ञापन
अनियमितता उजागर होने का सीएस ने दिया संकेत

शेखपुरा : पिछले सवा साल के कार्यकाल में स्वास्थ्य महकमे के अंदर जो कुछ हुआ उसमें नये सिविल सर्जन ने बड़ी अनियमितता का भी संकेत दिया है. दो दिन पूर्व प्रभार लेने वाले सिविल सर्जन ए.के. गुप्ता ने संचिकाओं के संक्षिप्त अध्ययन में अपना अनुभव व्यक्त किया है. सिविल सर्जन ने कहा कि जिला स्वास्थ्य […]

विज्ञापन

शेखपुरा : पिछले सवा साल के कार्यकाल में स्वास्थ्य महकमे के अंदर जो कुछ हुआ उसमें नये सिविल सर्जन ने बड़ी अनियमितता का भी संकेत दिया है. दो दिन पूर्व प्रभार लेने वाले सिविल सर्जन .के. गुप्ता ने संचिकाओं के संक्षिप्त अध्ययन में अपना अनुभव व्यक्त किया है. सिविल सर्जन ने कहा कि जिला स्वास्थ्य समिति समत अन्य संचिकाओं में भारी गड़बड़ियां पायी गयी है.

जिसका सघन अध्ययन के बाद ही खुलासा किया जायेगा. इसके साथ ही उन्होंने कहा कि अगर जरूरत पड़ी तब इन अनियमितताओं को लेकर प्राथमिकी एवं विभागीय कार्रवाई भी की जायेगी.

वृहस्पतिवार को सिविल सर्जन ने कहा कि सदर अस्पताल में कार्यरत अल्ट्रासउंड की व्यवस्था आइजीइएमएस नामक कार्य एजेंसी के मातहत थी, परंतु पिछले दिनों उसे ब्लैक लिस्टेड कर दिये जाने के कारण यहां अल्ट्रासाउंड की व्यवस्था बहाल नहीं हो सका. विभाग को पत्रचार कर कार्य एजेंसी बदल कर जल्द ही अल्ट्रासाउंड एवं एक्सरे व्यवस्था बहाल करने की बात उन्होंने कही.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन