जमानत के लिए न्यायालय पहुंचे लोगों पर हमला

Updated at : 08 Aug 2013 12:13 AM (IST)
विज्ञापन
जमानत के लिए न्यायालय पहुंचे लोगों पर हमला

शेखपुरा : मारपीट के मामले में जमानत के लिए न्यायालय पहुंचे प्राथमिक अभियुक्तों पर वादी पक्ष के लोगों ने जम कर हमला बोल दिया. बुधवार को व्यवहार न्यायालय भवन के बाहर हुई इस घटना में तीन महिला समेत आधे दर्जन लोग जख्मी हो गये. घटना की सूचना पाकर टाउन थानाध्यक्ष ने स्थिति पर नियंत्रण पाया. […]

विज्ञापन

शेखपुरा : मारपीट के मामले में जमानत के लिए न्यायालय पहुंचे प्राथमिक अभियुक्तों पर वादी पक्ष के लोगों ने जम कर हमला बोल दिया. बुधवार को व्यवहार न्यायालय भवन के बाहर हुई इस घटना में तीन महिला समेत आधे दर्जन लोग जख्मी हो गये.

घटना की सूचना पाकर टाउन थानाध्यक्ष ने स्थिति पर नियंत्रण पाया. इस मामले में वादी पक्ष के फारूख खान, इमरान खान समेत आधे दर्जन लोगों पर मारपीट का आरोप लगाया गया. बरबीघा थाना कांड संख्या 177/13 में जमानत कराने अपने परिजनों के साथ पहुंचे मो. इकबाल ने बताया कि न्यायालय की अरजी देने के लिए जब वे व्यवहार न्यायालय के बाहर खड़े थे कि आरोपी हुजूम बना कर करीब दस की संख्या में पहुंचे और लात घूसों से जख्मी कर दिया.

इस घटना में मौके पर मौजूद नीलू खातून, तमन्ना खातून, माजदा खातून समेत करीब आधे दर्जन लोग जख्मी हो गये. थानाध्यक्ष राजेंद्र प्रसाद यादव ने बताया कि बरबीघा के फैजाबाद में दो पक्षों में मारपीट की घटना में जमानत लेने आये लोगों के साथ मारपीट करने की प्राथमिकी दर्ज की गयी.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन