कुख्यात रोहित समेत चार हथियार के साथ गिरफ्तार
Updated at : 16 Jan 2015 11:46 AM (IST)
विज्ञापन

बरबीघा : बरबीघा बाजार के मिनाक्षी होटेल में अपराध की योजना बना रहे नवादा, शेखपुरा का कुख्यात रोहित कुमार को तीन अन्य सहयोगियों के साथ एक देशी कट्टा और एक जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार कर लिया गया. गुरुवार को दोपहर बाद गुप्त सूचना के आधार पर की छापेमारी के दौरान पुलिस इंस्पेक्टर कृष्ण चंद्र […]
विज्ञापन
बरबीघा : बरबीघा बाजार के मिनाक्षी होटेल में अपराध की योजना बना रहे नवादा, शेखपुरा का कुख्यात रोहित कुमार को तीन अन्य सहयोगियों के साथ एक देशी कट्टा और एक जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार कर लिया गया.
गुरुवार को दोपहर बाद गुप्त सूचना के आधार पर की छापेमारी के दौरान पुलिस इंस्पेक्टर कृष्ण चंद्र सिंह, थानाध्यक्ष नवीन कुमार ने चारों आरोपियों को नशे की हालत में गिरफ्तार किया. मौके पर मामले की छानबीन कर रहे एसडीपीओ नरेश कुमार शर्मा ने बताया कि होटल से गिरफ्तार किये गये रोहित नवादा के कोच गांव का रहने वाला है तथा शेखपुरा के कामता गांव के वीरा सिंह की हत्या में शामिल है. इस मौके पर गिरफ्तार प्रकाश कुमार, दूसरा रोहित कुमार एवं चंदन झा मेहुश गांव का निवासी है तथा कुख्यात रोहित का मेहुश गांव में ननिहाल है.
एसडीपीओ ने बताया कि पूछताछ के दौरान चारों आरोपियों ने अलग-अलग बयान देने के कारण पुलिस उक्त आरोपियों के द्वारा किसी बड़े आपराधिक घटना को अंजाम दिये जाने की योजना बनाने की आशंका जाहिर किया है. इसके साथ ही आरोपियों ने नवादा एवं शेखपुरा के कई आपराधिक घटनाओं में अपनी संलिप्तता का खुलासा किया है. फिलहाल पुलिस मामले की छानबीन कर रही है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




