नाबालिग प्रेमी युगल को पुलिस ने किया बरामद

शेखपुरा : प्रेम प्रसंग के मामले में ईंट भट्ठा पर अपने परिजनों के साथ मजदूरी करनेवाले नाबालिग जोड़े फरार हो गये. फरार होने के बाद प्रेमी जोड़े अपने गांव सदर प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत वाजिदपुर गांव पहुंचे. परिजनों द्वारा शिकायत आते ही पुलिस ने प्रेमी जोड़े को बरामद कर लिया एवं परिजनों के समझाने–बुझाने के बाद […]
शेखपुरा : प्रेम प्रसंग के मामले में ईंट भट्ठा पर अपने परिजनों के साथ मजदूरी करनेवाले नाबालिग जोड़े फरार हो गये. फरार होने के बाद प्रेमी जोड़े अपने गांव सदर प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत वाजिदपुर गांव पहुंचे.
परिजनों द्वारा शिकायत आते ही पुलिस ने प्रेमी जोड़े को बरामद कर लिया एवं परिजनों के समझाने–बुझाने के बाद दोनों अपने–अपने मां–बाप के साथ रहने को राजी होकर अपने–अपने घर गये. पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार मध्य प्रदेश स्थित ईंट भट्ठा पर 16 वर्षीय बालक व 13 वर्षीया बालिका अपने परिजनों के साथ मजदूरी का काम करते थे.
इसी क्रम में प्रेम प्रसंग के बाद दोनों भाग कर अपने गांव वाजिदपुर आ गये, जिसके बाद शिकायत के बाद दोनों को बरामद कर जब समझाया–बुझाया गया, तो वे अपने–अपने घर जाने को राजी हो गये.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




