चिराग का आगमन टलते ही छिड़ा सियासी घमसान

Updated at : 20 Dec 2014 1:04 AM (IST)
विज्ञापन
चिराग का आगमन टलते ही छिड़ा सियासी घमसान

शेखपुरा : जमुई के लोजपा सांसद चिराग पासवान के कथित आगमन का कार्यक्रम टलते ही शुक्रवार को पक्ष और विपक्ष की राजनैतिक सियासत तेज हो गयी. सांसद के आगमन को स्थगित बता कर राजद के युवा जिलाध्यक्ष सतपाल यादव एवं उनके समर्थकों ने जम कर नाराजगी जाहिर की. शहर के श्यामा सरोवर पार्क में सांसद […]

विज्ञापन

शेखपुरा : जमुई के लोजपा सांसद चिराग पासवान के कथित आगमन का कार्यक्रम टलते ही शुक्रवार को पक्ष और विपक्ष की राजनैतिक सियासत तेज हो गयी. सांसद के आगमन को स्थगित बता कर राजद के युवा जिलाध्यक्ष सतपाल यादव एवं उनके समर्थकों ने जम कर नाराजगी जाहिर की. शहर के श्यामा सरोवर पार्क में सांसद के वादाखिलाफी रवैये के खिलाफ तख्ती लगा कर विरोध प्रकट किया.

मौके पर युवा राजद नेता ने कहा कि जमुई आगमन के क्रम में घंटे भर का भी वक्त शेखपुरा वासियों के लिए नहीं निकल पाता. वोट मांगने के दौरान गलियों के खाक छानने वाले चिराग आज बाइपास पकड़ कर निकल जाते हैं. उन्होंने कहा कि जो सांसद आम जनता के बीच आना पसंद नहीं करते. भला वे किसी का क्या कल्याण कर सकते हैं. मौके पर नेताओं ने हमें सांसद से मिलना है.
कब दर्शन देंगे सांसद का श्लोगन लिखा तख्ती लेकर शोक प्रकट किया. राजद नेता सांसद के वादाखिलाफी नीतियों का विरोध कर रहे थे. इधर भाजपा के नगर अध्यक्ष पिंटू कुमार ने बताया कि अचानक मुंगेर में आयोजित बैठक में चले जाने के कारण वे शेखपुरा नहीं पहुंच सके. दूरभाष पर सांसद से सूचना मिली. वहीं भाजपा नेता ने कहा कि चिराग की लोकप्रियता बढ़ने से राजद के पेट में दर्द हो रहा है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन