माह के दूसरे शनिवार को कैंप लगा लिये जायेंगे कृषि लोन के आवेदन
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन

घाटकुसुंभा (शेखपुरा) : जिलाधिकारी के निर्देशानुसार घाटकुसुंभा प्रखंड की सभी पंचायतों के किसान सलाहकार द्वारा किसानों को सरकार द्वारा चलायी जा रही योजनाओं की जानकारी दी गयी. बीएओ कमरे आलम ने बताया कि किसानों को कृषि से संबंधित योजनाओं की जानकारी दी गयी. प्रधानमंत्री किसान सम्मान योजना, मुख्यमंत्री फसल सहायता योजना, डीजल अनुदान योजना, यांत्रीकीकरण […]
विज्ञापन
घाटकुसुंभा (शेखपुरा) : जिलाधिकारी के निर्देशानुसार घाटकुसुंभा प्रखंड की सभी पंचायतों के किसान सलाहकार द्वारा किसानों को सरकार द्वारा चलायी जा रही योजनाओं की जानकारी दी गयी. बीएओ कमरे आलम ने बताया कि किसानों को कृषि से संबंधित योजनाओं की जानकारी दी गयी.
प्रधानमंत्री किसान सम्मान योजना, मुख्यमंत्री फसल सहायता योजना, डीजल अनुदान योजना, यांत्रीकीकरण योजना, बागवानी मिशन योजना, केसीसी योजना के साथ जिला अग्रणी बैंक के प्रबंधक सुभाष कुमार के द्वारा विभिन्न प्रकार की योजनाओं की जानकारी दी गयी.
एलडीएम द्वारा प्रशिक्षण गव्य विकास, मशरूम की खेती, मत्स्यपालन आदि के बारे में जानकारी किसानों को दी गयी. प्रखंड कृषि समन्वयक सुनील कुमार ने बताया कि केसीसी का लोन के लिए प्रत्येक माह के द्वितीय शनिवार को कैंप लगाकर किसानों से आवेदन लिया जायेगा. इसके लिए एलडीएम भी क्षेत्र में घूम-घूम कर प्रचार-प्रसार कर रहे हैं.
चौपाल में जिला अग्रणी बैंक के प्रबंधक सुभाष कुमार, केनरा बैंक शाखा प्रबंधक, आरसीटी के निदेशक निर्मल कुमार, बीएओ कमरे आलम, प्रखंड कृषि समन्वयक सुनील कुमार, माफो पंचायत के किसान सलाहकार निभा कुमारी एवं बड़ी संख्या में किसान मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










