ePaper

पत्नी से अवैध संबंध के संदेह में चौकीदार पर बम से किया हमला, इलाके में दहशत

Updated at : 04 Jan 2019 5:21 PM (IST)
विज्ञापन
पत्नी से अवैध संबंध के संदेह में चौकीदार पर बम से किया हमला, इलाके में दहशत

शेखपुरा : ड्यूटी से लौट रहे चौकीदार पर पुरानी रंजिश को लेकर बदमाशों ने बमबारी की घटना को अंजाम दिया है. इस दौरान दहशत फैलाने के इरादे से गोलीबारी भी की. घटना के दौरान किसी तरह चौकीदार ने भाग कर अपनी जान बचायी. बमबारी की इस घटना में गांव के ही एक युवक के घायल […]

विज्ञापन

शेखपुरा : ड्यूटी से लौट रहे चौकीदार पर पुरानी रंजिश को लेकर बदमाशों ने बमबारी की घटना को अंजाम दिया है. इस दौरान दहशत फैलाने के इरादे से गोलीबारी भी की. घटना के दौरान किसी तरह चौकीदार ने भाग कर अपनी जान बचायी. बमबारी की इस घटना में गांव के ही एक युवक के घायल होने की सूचना है. घटना के बाद गांव में तनाव की स्थिति को देखते हुए पुलिस बल की तैनात कर दी गयी है.

इस संबंध में थानाध्यक्ष पवन कुमार ने बताया कि चौकीदार रोहित दोबाडीह चौक से ड्यूटी कर बाइक पर सवार होकर ग्रामीण उदय रविदास के साथ अपना गांव अस्थाना लौट रहा था. जैसे ही वह गांव स्थित अपने घर के समीप रुका की पड़ोसी मुरारी पासवान ने बम से उसके ऊपर हमला कर दिया. हालांकि, हमले को भांप रोहित बम के निशाने से दूर भाग गये. घटना में चौकीदार तो बाल-बाल बच गया, लेकिन उसके साथी ग्रामीण उदय रविदास को पैर और जांघ में जा लगा, जिससे वह जख्मी हो गया.

पुलिस ने बताया की घटना के दौरान जब रोहित वहां से भाग कर जान बचाने में कामयाब हो गया तब हमलावर ने उसके ऊपर गोलीबारी शुरू कर दिया. हालांकि, रोहित वहां से भागने में सफल रहा. जबकि, गोलीबारी से गांव अफरा-तफरी मच गया. गांव के लोग डरे सहमे रहे. स्थानीय लोगों ने थानाध्यक्ष को इसकी सूचना दी. घटना स्थल पर पहुंचे थानाध्यक्ष ने तत्काल स्थिति पर काबू ला लिया. थानाध्यक्ष ने गुरुवार की देर रात्रि हुए इस घटना में आरोपी को गिरफ्तार करने के लिए छापेमारी की गयी हैं. पर अब तक सुराग नहीं मिला है. फिलहाल मौके से पुलिस ने गोली का खोखा और बम में इस्तेमाल मशाला और तार बरामद किया गया है. थानाध्यक्ष ने बताया कि किसी भी हालत में दोषी नहीं बख्शे जायेंगे.

पति-पत्नी की लड़ाई छुड़ाना चौकीदार को पड़ा महंगा
ग्रामीणों ने इस संबंध में बताया कि करीब एक साल पहले आरोपी मुरारी पासवान ने अपनी पत्नी के साथ मारपीट कर रहा था. मारपीट करते हुए अपनी पत्नी के कान में तेजाब डाल दिया. हो हल्ला होने पर चौकीदार रोहित लड़ाई छुड़ाने पहुंच गये. उसी समय से आरोपी ने अपने पत्नी का अवैध संबंध की बात कह लड़ाई-झगड़ा करते आ रहा है. उसी विवाद में आरोपी ने रोहित के ऊपर जानलेवा हमला कर दिया.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन