शिवहर में नशामुक्ति भारत अभियान, एसडीएम ने युवाओं को दिलाई नशामुक्ति की शपथ

Updated:
विज्ञापन

नशामुक्ति को लेकर शपथ ग्रहण समारोह में एसडीएम डॉ अनंत कुमार एवं अन्य

नशामुक्ति भारत अभियान के तहत कहतरवा में एक विशेष समारोह आयोजित किया गया. एसडीएम डॉ. अनंत कुमार ने युवाओं को नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करने पर जोर दिया.

विज्ञापन

Sheohar News: जिले के कहतरवा स्थित ओम शांति प्रभु प्रिया भवन में मंगलवार को प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय एवं भारत सरकार के सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्रालय के संयुक्त तत्वावधान में नशामुक्ति भारत अभियान समारोह आयोजित किया गया. कार्यक्रम का शुभारंभ एसडीएम डॉ. अनंत कुमार एवं संस्थान की संचालिका बहन सुनीता कुमारी ने किया. इस अवसर पर उपस्थित लोगों को नशामुक्ति की शपथ भी दिलाई गई.

युवाओं को नशे से दूर रहने का संदेश

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए एसडीएम डॉ. अनंत कुमार ने कहा कि युवाओं में मादक पदार्थों का बढ़ता सेवन समाज, स्वास्थ्य और आर्थिक विकास के लिए गंभीर चुनौती है. उन्होंने कहा कि स्वस्थ समाज के निर्माण के लिए युवाओं को जागरूक करना और उन्हें सकारात्मक जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित करना जरूरी है.

इच्छा शक्ति और सही मार्गदर्शन पर दिया जोर

एसडीएम ने कहा कि नशे की लत से बचने और इससे बाहर निकलने के लिए सबसे पहले व्यक्ति की इच्छा शक्ति मजबूत होनी चाहिए. इसके साथ परिवार, समाज और सही मार्गदर्शन की भी महत्वपूर्ण भूमिका होती है. उन्होंने लोगों से नशे के प्रति जागरूक रहने और दूसरों को भी इसके दुष्प्रभावों के बारे में बताने की अपील की.

विद्यालयों और कॉलेजों में जागरूकता अभियान चलाने की अपील

उन्होंने कहा कि विद्यालयों और महाविद्यालयों में नियमित रूप से नशामुक्ति जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जाने चाहिए, ताकि युवा वर्ग समय रहते इस बुरी आदत से दूर रह सके और समाज में सकारात्मक संदेश जाए.

कई अधिकारी और गणमान्य लोग रहे मौजूद

कार्यक्रम में जिला परिषद सदस्य पार्वती देवी, मनीषा दीदी, शिवहर सीओ अनामिका कुमारी, फतेहपुर थानाध्यक्ष राधेश्याम कुमार सहित कई अधिकारी एवं गणमान्य लोग मौजूद रहे. सभी ने नशामुक्त समाज के निर्माण में सहयोग देने का संकल्प लिया.

यह भी पढ़ें: सुप्पी में मधुश्रावणी पर्व की धूम, नवविवाहिताओं ने नाग देवता की पूजा कर अखंड सौभाग्य की मांगी कामना


विज्ञापन
मनीष नंदन सिंह

लेखक के बारे में

By मनीष नंदन सिंह

मनीष नंदन सिंह बीते 16 सालों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं. इनका जनहित से जुड़ी खबरों से गहरा जुड़ाव है और ये स्थानीय व क्षेत्रीय स्तर की खबरों पर मजबूत पकड़ रखते हैं. मनीष जन-सरोकार के मुद्दों की सटीक और जमीनी रिपोर्टिंग के लिए जाने जाते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन