बारिश ने बदली किसानों की किस्मत, शिवहर में खेतों में उतरे किसान; धान की रोपनी शुरू

खेत में धान रोपनी में जुटे किसान
शिवहर जिले में हुई झमाझम बारिश ने किसानों के चेहरे पर मुस्कान ला दी है. लंबे समय से सूखे का सामना कर रहे किसानों के लिए यह बारिश किसी वरदान से कम नहीं है. खेतों में पर्याप्त पानी जमा होते ही धान की रोपनी का काम तेजी से शुरू हो गया है.
Sheohar Weather Update: शनिवार को जिले में हुई झमाझम बारिश ने किसानों के चेहरों पर मुस्कान लौटा दी. लंबे समय से बारिश का इंतजार कर रहे किसानों को आखिरकार राहत मिली और खेतों में पर्याप्त पानी जमा होते ही धान की रोपनी का काम शुरू हो गया.
पिछले कई दिनों से तेज धूप और बारिश की कमी के कारण किसान चिंतित थे. खेतों में नमी नहीं रहने से धान के बिचड़े सूखने और खराब होने की आशंका बढ़ गई थी. शनिवार की बारिश ने इस चिंता को काफी हद तक दूर कर दिया.
कई गांवों के खेतों में शुरू हुई रोपनी
बारिश के बाद रसीदपुर, कोठियां, फतेहपुर, मकसूदपुर, लालगढ़, रोहुआ, फूलकाहां समेत जिले के कई गांवों के खेतों में पानी भर गया. पर्याप्त पानी मिलने के बाद किसान तेजी से धान की रोपनी में जुट गए हैं.
ग्रामीण इलाकों में खेतों में किसानों की बढ़ती गतिविधियां मानसून की शुरुआत के साथ खेती की रफ्तार बढ़ने का संकेत दे रही हैं.
किसानों ने जताई राहत
स्थानीय किसान विनोद साह और जितेश सिंह ने बताया कि वे कई दिनों से अच्छी बारिश का इंतजार कर रहे थे.
उन्होंने कहा कि यदि समय पर बारिश नहीं होती, तो धान के बिचड़े खराब हो सकते थे. अब खेतों में पर्याप्त नमी और पानी उपलब्ध है, जिससे समय पर रोपनी संभव हो सकेगी और अच्छी फसल की उम्मीद बढ़ गई है.
खेती को मिली नई रफ्तार
बारिश के बाद पूरे जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में खेती-किसानी की गतिविधियां तेज हो गई हैं. किसानों का मानना है कि यदि आगे भी मौसम अनुकूल रहा, तो इस वर्ष धान की बेहतर पैदावार होने की संभावना है.
मौसम में आए इस बदलाव ने न केवल किसानों की चिंता कम की है, बल्कि पूरे क्षेत्र में खेती को लेकर नई उम्मीद भी जगा दी है.
यह भी पढ़ें: पहले शादी का झांसा, फिर कोर्ट मैरिज... अब 5 लाख दहेज नहीं देने पर घर से निकालने का आरोप
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










