शिवहर में अवैध खनन को लेकर शिकायत, डीएम से सख्त कार्रवाई की मांग

Updated:
विज्ञापन
शिवहर: अवैध खनन पर सवाल, डीएम से कार्रवाई की मांग

शिवहर में अवैध खनन को लेकर शिकायत, डीएम से सख्त कार्रवाई की मांग

शिवहर में अवैध खनन को लेकर एक बार फिर प्रशासनिक व्यवस्था सवालों के घेरे में है. एक होमगार्ड नेता ने अपनी जमीन से मिट्टी और बालू के अवैध खनन का आरोप लगाते हुए डीएम से एफआईआर दर्ज करने की मांग की है. खनन पदाधिकारी पर शिकायत की सूचना लीक करने का भी आरोप है.

विज्ञापन

Sheohar News: जिले में अवैध खनन को लेकर एक बार फिर प्रशासनिक कार्यशैली पर सवाल उठे हैं. पुरनहिया थाना क्षेत्र के अदौरी गांव निवासी और होमगार्ड संघ के पूर्व जिला अध्यक्ष रामकिशोर सिंह ने जिलाधिकारी प्रतिभा रानी को लिखित आवेदन देकर गांव के एक व्यक्ति पर उनकी जमीन से अवैध रूप से मिट्टी और बालू खनन कर बेचने का आरोप लगाया है. साथ ही खनन पदाधिकारी पर शिकायत के बावजूद कार्रवाई नहीं करने और सूचना लीक करने का भी आरोप लगाया है.

शिकायत के बाद भी कार्रवाई नहीं होने का आरोप

आवेदन में रामकिशोर सिंह ने कहा है कि 3 जुलाई को उन्होंने मोबाइल के माध्यम से जिलाधिकारी और खनन पदाधिकारी को अवैध खनन की सूचना दी थी. उनके अनुसार जिलाधिकारी ने मामले की जांच के लिए संबंधित नोडल पदाधिकारी को निर्देश भी दिया था, लेकिन खनन विभाग की ओर से कोई प्रभावी कार्रवाई नहीं की गई.

खनन पदाधिकारी पर सूचना लीक करने का आरोप

शिकायतकर्ता का आरोप है कि जांच करने के बजाय खनन पदाधिकारी ने उनके द्वारा की गई शिकायत की जानकारी ही संबंधित व्यक्ति को दे दी. उनका कहना है कि इसके बाद आरोपित पक्ष को शिकायत की पूरी जानकारी मिल गई.

जान से मारने की धमकी देने का भी आरोप

रामकिशोर सिंह ने आवेदन में आरोप लगाया है कि बजरंगबली सिंह और उनके बड़े पुत्र ने उन्हें जान से मारने की धमकी दी. उन्होंने दावा किया कि उन्हें कहा गया कि "लाश तक नहीं मिलेगी" और इस धमकी के बाद उनका परिवार भय के माहौल में जीने को मजबूर है.

डीएम से एफआईआर और कार्रवाई की मांग

शिकायतकर्ता ने जिलाधिकारी से मांग की है कि अवैध खनन के आरोपितों के साथ-साथ मामले को दबाने के आरोपी खनन पदाधिकारी के खिलाफ भी प्राथमिकी दर्ज कर सख्त कार्रवाई की जाए. फिलहाल प्रशासन की ओर से आवेदन पर सार्वजनिक रूप से कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है.

यह भी पढे़ं: शिवहर में लगेगा वायु प्रदूषण मापक यंत्र, सिंगल यूज प्लास्टिक पर होगी सख्ती


विज्ञापन
Manish Kumar Sing

लेखक के बारे में

By Manish Kumar Sing

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन