डीएम प्रतिभा रानी ने विशिष्ट दत्तकग्रहण संस्थान का किया औचक निरीक्षण

निरीक्षण के दौरान डीएम प्रतिभा रानी एवं अन्य
जिलाधिकारी प्रतिभा रानी ने बाल कल्याण को सुदृढ़ बनाने के लिए विशिष्ट दत्तकग्रहण संस्थान का निरीक्षण किया. निरीक्षण में संस्थान में कोई भी बच्चा आवासित नहीं मिला, जिस पर डीएम ने आवश्यक निर्देश दिए.
Sheohar News: जिले में बाल कल्याण एवं संरक्षण व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से शनिवार को जिलाधिकारी प्रतिभा रानी ने जिला निरीक्षण समिति के साथ विशिष्ट दत्तकग्रहण संस्थान का औचक निरीक्षण किया. निरीक्षण के दौरान संस्थान की प्रशासनिक व्यवस्था, दस्तावेजों और उपलब्ध संसाधनों की समीक्षा की गई.
संस्थान में नहीं मिला कोई आवासित बच्चा
निरीक्षण के दौरान पाया गया कि विशिष्ट दत्तकग्रहण संस्थान में वर्तमान समय में कोई भी बच्चा आवासित नहीं है. इसके बाद डीएम ने संस्थान से संबंधित सभी महत्वपूर्ण फाइलों और अभिलेखों की विस्तार से जांच की.
अभिलेखों में मिली कमियों को दूर करने का निर्देश
जांच के दौरान कुछ दस्तावेजी त्रुटियां सामने आने पर डीएम ने प्रभारी प्रबंधक को तत्काल सुधार करने का निर्देश दिया. साथ ही संस्थान के कर्मियों को भविष्य में आने वाले बच्चों की देखभाल निर्धारित मानकों और पूरी संवेदनशीलता के साथ सुनिश्चित करने को कहा.
पुनर्स्थापित बच्चों के नियमित फॉलोअप पर जोर
डीएम प्रतिभा रानी ने निर्देश दिया कि संस्थान से अन्यत्र पुनर्स्थापित किए गए बच्चों का नियमानुसार नियमित फॉलोअप किया जाए, ताकि उनके सुरक्षित भविष्य और समुचित देखभाल की निगरानी सुनिश्चित हो सके.
मूलभूत सुविधाएं मिलीं उपलब्ध
निरीक्षण के दौरान यह पाया गया कि संस्थान में बाल देखरेख के लिए आवश्यक सभी मूलभूत संसाधन और सुविधाएं उपलब्ध हैं.
इस अवसर पर विशेष कार्य पदाधिकारी प्रेम सागर मिश्र, जिला बाल संरक्षण इकाई की सहायक निदेशक शुभांगी सिंह, सवेरा स्वयंसेवी संगठन के सचिव मोहन कुमार सहित अन्य अधिकारी मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










