19 वर्षीय युवती का घर में बेड पर मिला शव, गर्दन पर काला निशान, एक व्यक्ति हिरासत में

Updated:
विज्ञापन

शव का प्रतीकात्मक फोटो, AI जेनरेटेड

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

शिवहर के माधोपुर छता में 19 वर्षीय कृष्णा कुमारी का शव घर के अंदर बेड पर मिला. उसकी गर्दन पर मिले काले निशान ने मौत को संदिग्ध बना दिया है. पुलिस मामले की जांच कर रही है और एक व्यक्ति को हिरासत में लिया गया है.

विज्ञापन

शिवहर: तरियानी थाना क्षेत्र के माधोपुर छता वार्ड नंबर 14 में मंगलवार सुबह 19 वर्षीय कृष्णा कुमारी का शव घर के अंदर बेड पर मिला. मृतका स्वर्गीय रामएकबाल राय की पुत्री थी. गर्दन पर काला निशान मिलने के कारण मौत को संदिग्ध माना जा रहा है.

विज्ञापन

घर के अंदर बेड पर मिला शव

घटना की जानकारी मिलने पर हिरम्मा पुलिस मौके पर पहुंची. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. मामले में पुलिस ने एक व्यक्ति को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है.

पोस्टमार्टम रिपोर्ट से स्पष्ट होगा मौत का कारण

थानाध्यक्ष उपेंद्र कुमार ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के वास्तविक कारण का पता चल सकेगा. पुलिस सभी संभावित पहलुओं को ध्यान में रखते हुए मामले की जांच कर रही है.

यह भी पढ़ें

BRABU ने पुराने कोर्स के छात्रों को दिया आखिरी मौका, 16 सितंबर तक भर सकेंगे पार्ट-थ्री परीक्षा फॉर्म

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन