सहयोग शिविर: 48 मामलों में 47 का मौके पर निपटारा, 6 महिलाओं को आवास की चाबी

Updated:
विज्ञापन

शिवहर के सुगिया कटसरी में आयोजित सहयोग शिविर में डीएम प्रतिभा रानी, एसपी शैलेन्द्र सिंह एवं अन्य | Prabhat Khabar Network

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

शिवहर जिले में आयोजित सहयोग शिविर में डीएम और एसपी ने लोगों की समस्याएं सुनीं. 48 में से 47 आवेदनों का तुरंत निपटारा किया गया. प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत 6 महिलाओं को चाबियां भी सौंपी गईं.

विज्ञापन

शिवहर: जिले के सुगिया कटसरी पंचायत भवन में मंगलवार को सहयोग शिविर का आयोजन किया गया. इसमें डीएम प्रतिभा रानी एवं एसपी शैलेन्द्र सिंह ने आम लोगों से जुड़े कुल 48 विभिन्न मामलों और समस्याओं को बारीकी से सुना. डीएम के सख्त निर्देश और संबंधित अधिकारियों की तत्परता से 47 आवेदनों का सफलतापूर्वक निष्पादन किया गया, जबकि एक आवेदन को अस्वीकार किया गया.

विज्ञापन

6 महिला लाभुकों को मिली आवास की प्रतीकात्मक चाबी

कार्यक्रम में डीएम और एसपी ने प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के तहत छह महिला लाभुकों को पक्के मकान की प्रतीकात्मक चाबी सौंपी. इनमें साबरा खातुन (पति- नसरूल हक), कैशर जहां (पति- जकाउल्लाह), तंजिला खातुन (पति- शफी आलम), अंजूम आरा (पति- सगीर साह) और शहजादी शामिल थीं.

8 बच्चों के परिजनों को सौंपे गये जन्म प्रमाण-पत्र

शिविर में आठ बच्चों अनायजा खातुन, मो. सलमान, मो. सद्दाम हुसैन, मो. दिलावर हुसैन, मो. जोरावर, आयशा साहिद, मायशा साहिद और एहान रहमानी के जन्म प्रमाण-पत्र भी निर्गत किये गये. प्रमाण-पत्र उनके परिजनों को सौंपे गये.

मौके पर मौजूद रहे जिला और प्रखंड स्तर के अधिकारी

सहयोग शिविर में जिला एवं प्रखंड स्तर के विभिन्न पदाधिकारी मौजूद रहे. अधिकारियों ने प्राप्त आवेदनों और समस्याओं के निष्पादन में तत्परता दिखायी, जिसके चलते अधिकांश मामलों का मौके पर ही समाधान कर दिया गया.

यह भी पढ़ें

19 वर्षीय युवती का घर में बेड पर मिला शव, गर्दन पर काला निशान; एक व्यक्ति हिरासत में

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन