BRABU ने पुराने कोर्स के छात्रों को दिया आखिरी मौका, 16 सितंबर तक भर सकेंगे पार्ट-थ्री परीक्षा फॉर्म
राजकीय डिग्री महाविद्यालय शिवहर के प्राचार्य डॉ अजय कुमार | Prabhat Khabar Network
बीआर अंबेडकर बिहार विश्वविद्यालय ने पुराने कोर्स के उन छात्रों को पार्ट-3 परीक्षा में बैठने का मौका दिया है, जिनके पार्ट-1 और पार्ट-2 उत्तीर्ण हैं. छात्र 16 सितंबर 2026 तक अपना परीक्षा फॉर्म भर सकते हैं.
शिवहर: बीआर अंबेडकर बिहार विश्वविद्यालय, मुजफ्फरपुर ने पुराने कोर्स के वैसे छात्र-छात्राओं को पार्ट-थ्री की परीक्षा में शामिल होने के लिए परीक्षा फॉर्म भरने का विशेष अवसर दिया है, जिनका पार्ट-वन और पार्ट-टू उत्तीर्ण है. विश्वविद्यालय की ओर से फॉर्म भरने के लिए 16 सितंबर 2026 तक का समय निर्धारित किया गया है.
यह अवसर सत्र 2021-24 एवं 2022-25 में अध्ययन करने वाले वैसे छात्र-छात्राओं के लिए है, जिन्होंने पार्ट-वन और पार्ट-टू की परीक्षा उत्तीर्ण कर ली है. पात्र विद्यार्थी पार्ट-थ्री परीक्षा के लिए निर्धारित अवधि में फॉर्म भर सकते हैं.
16 सितंबर तक भरना होगा परीक्षा फॉर्म
राजकीय डिग्री महाविद्यालय, शिवहर के प्राचार्य डॉ अजय कुमार ने छात्र-छात्राओं से विश्वविद्यालय की ओर से दिये गये इस अवसर का लाभ उठाने की अपील की है. उन्होंने कहा कि संबंधित छात्र-छात्राएं 16 सितंबर 2026 तक अपना पार्ट-थ्री परीक्षा फॉर्म भर सकते हैं.
पुराने कोर्स के विद्यार्थियों के लिए महत्वपूर्ण मौका
प्राचार्य ने बताया कि यह ओल्ड कोर्स के वैसे विद्यार्थियों के लिए महत्वपूर्ण अवसर है, जो किसी कारणवश अब तक पार्ट-थ्री की परीक्षा में शामिल नहीं हो सके हैं. ऐसे पात्र विद्यार्थियों को निर्धारित समय सीमा के भीतर परीक्षा फॉर्म भरना सुनिश्चित करना चाहिए.
परीक्षा से वंचित होने से बचने की अपील
महाविद्यालय प्रशासन ने सभी पात्र छात्र-छात्राओं से निर्धारित तिथि का विशेष ध्यान रखने और समय पर परीक्षा फॉर्म भरने की अपील की है, ताकि वे पार्ट-थ्री की परीक्षा से वंचित न हों.
यह भी पढ़ें
सीतामढ़ी में कार की चपेट में आने से बच्चे की मौत, हादसे के बाद परिजनों में मचा कोहराम
आपके शहर में
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए