पीएम इंटर्नशिप और कौशल विकास पर शिवहर में हाई-लेवल मीटिंग, डीएम ने अधिकारियों को दिए टास्क

Updated:
विज्ञापन
Sheohar News dm reviews district skill development committee meeting cm pratigya

शिवहर डीएम प्रतिभा रानी

Sheohar News: डीएम ने जिला कौशल विकास समिति की बैठक में युवाओं को सीएम प्रतिज्ञा योजना और पीएम इंटर्नशिप स्कीम से जोड़ने के निर्देश दिए. बैठक में आईटीआई नामांकन और प्लेसमेंट में तेजी लाने पर विशेष जोर दिया गया ताकि युवाओं को रोजगार मिल सके. पढ़ें पूरी खबर…

विज्ञापन

शिवहर से मनीष नंदन सिंह की रिपोर्ट

Sheohar News: जिला पदाधिकारी की अध्यक्षता में उनके कार्यालय प्रकोष्ठ में जिला कौशल विकास समिति की महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक आयोजित की गई. इस बैठक में जिले के युवाओं को हुनरमंद बनाने और उन्हें मुख्यधारा के रोजगार से जोड़ने के लिए चल रही विभिन्न योजनाओं की प्रगति पर विस्तार से चर्चा की गई. जिला पदाधिकारी ने समीक्षा के उपरांत संबंधित अधिकारियों को कई आवश्यक दिशा-निर्देश दिए.

युवाओं को मिलेगा कार्य अनुभव

बैठक में जिला पदाधिकारी ने मुख्यमंत्री प्रतिज्ञा योजना के तहत अधिक से अधिक युवाओं का पंजीकरण सुनिश्चित करने का निर्देश दिया. उन्होंने कहा कि यह योजना बेरोजगार युवाओं के लिए मील का पत्थर है, जो उन्हें न केवल रोजगार से जोड़ती है बल्कि भविष्य के लिए मूल्यवान कार्य अनुभव प्राप्त करने का अवसर भी प्रदान करती है.

ITI नामांकन और PM इंटर्नशिप पर जोर

औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों (ITI) की समीक्षा करते हुए डीएम ने निर्देश दिया कि संस्थानों में शत-प्रतिशत नामांकन सुनिश्चित किया जाए. साथ ही, प्रशिक्षित युवाओं के प्लेसमेंट पर विशेष ध्यान देने को कहा गया. इसके अतिरिक्त, PM इंटर्नशिप स्कीम के तहत 12वीं, आईटीआई, डिप्लोमा और स्नातक उत्तीर्ण युवाओं का पंजीकरण तेज करने का निर्देश दिया गया. इस योजना के माध्यम से युवाओं को आर्थिक सहायता के साथ-साथ प्रतिष्ठित संस्थानों में कार्य सीखने का मौका मिलता है.

बैठक में कई अधिकारी रहे मौजूद

इस उच्चस्तरीय बैठक में जिला नियोजन पदाधिकारी, निदेशक (RSETI), प्लेसमेंट मैनेजर (ITI), यंग प्रोफेशनल, जिला कौशल प्रबंधक और क्लस्टर मैनेजर सहित कई तकनीकी विशेषज्ञ उपस्थित रहे. जिला पदाधिकारी ने स्पष्ट किया कि युवाओं का कौशल विकास प्रशासन की प्राथमिकता है और इसमें किसी भी प्रकार की कोताही बर्दाश्त नहीं की जाएगी.

विज्ञापन
अनिकेत कुमार

लेखक के बारे में

By अनिकेत कुमार

अनिकेत बीते 4 सालों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं. राजस्थान पत्रिका और न्यूजट्रैक जैसे मीडिया संस्थान के साथ काम करने का अनुभव. एंटरटेनमेंट, हाईपरलोकल और राजनीति की खबरों से अधिक जुड़ाव. वर्तमान में प्रभात खबर की डिजिटल टीम के साथ कार्यरत.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन