स्मारक निर्माण के लिए 30 लाख देने की घोषणा
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन

तरियानी(शिवहर) : प्रखंड के तरियानी छपड़ा गांव में महात्मा गांधी के प्रतिमा का जदयू के प्रदेश अध्यक्ष वशिष्ठ नारायण सिंह ने अनावरण किया. इस पूर्व जदयू प्रदेश अध्यक्ष ने 1942 के स्वतंत्रता आंदोलन में तरियानी छपड़ा गांव के 11 शहीद स्वतंत्रता सेनानियों के स्मारक पर जाकर उन्हे श्रद्धा सुमन अर्पित किया. वही आयोजित सभा को […]
विज्ञापन
तरियानी(शिवहर) : प्रखंड के तरियानी छपड़ा गांव में महात्मा गांधी के प्रतिमा का जदयू के प्रदेश अध्यक्ष वशिष्ठ नारायण सिंह ने अनावरण किया. इस पूर्व जदयू प्रदेश अध्यक्ष ने 1942 के स्वतंत्रता आंदोलन में तरियानी छपड़ा गांव के 11 शहीद स्वतंत्रता सेनानियों के स्मारक पर जाकर उन्हे श्रद्धा सुमन अर्पित किया. वही आयोजित सभा को संबोधित करते हुये स्मारक निर्माण के लिए 30 लाख रुपये देने की घोषणा की. तालियों के गड़गड़ाहट के बीच सभा को संबोधित करते हुये उन्होने गांधी के आर्दशों को आत्मसात् करनें पर बल दिया.
कहा कि आजादी के बाद गांधी ने कहा था कि सत्ता की चावी अगर उनके हाथ आयी तो सबसे पहले शराब मुक्त देश का निर्माण करूंगा. इसको अमलीजामा सूबे की नीतीश कुमार सरकार ने पहनायी है.
कहा कि सूबे की नीतीश सरकार में राज्य का मान राष्ट्रीय स्तर पर बढ़ा है. कहा कि मुख्यमंत्री के सात निश्चय कार्यक्रम से गांधी के सारे सपने पूरे होंगे. उन्होने जाग जाग रे नौजवान की बात कहते हुये शैक्षणिक व अर्थिक आजादी के नौजवानों से संघर्ष करने का आहृवान किया. वही विकास के समाजिक एकजुटता पर बल दिया. श्री सिंह ने बच्चों के विकास में महिलाओं की भूमिका को रेखांकित करते हुये कहा कि एक रोटी कम खाकर भी अपने बच्चों को पढ़ाईये. वह आपके गरीबी को दूर करेगा. वही मां के आंखों से बहने वाले हर आंसू को पोछ देगा. कार्यक्रम की अध्यक्षता जदयू के जिला राम एकवाल राय क्रांति ने की. जबकि सभा का संचालय बेलसंड विधायक प्रतिनिधि राणा रणधीर सिंह चौहान ने किया.
स्वागत भाषण स्थानीय मुखिया श्यामबाबू सिंह ने किया. मौके पर बेलसंड विधायक प्रतिनिधि ने चादर देकर प्रदेश अध्यक्ष को सम्मानित किया.जबकि जदयू के युवा सीतामढ़ी जिला अध्ययक्ष राहुल कुमार सिंह ने जानकी उद्भ स्मृति चिंह व फुलमाला देकर उन्हे सम्मानित किया. तरियानी प्रखंड प्रमुख प्रतिनिधि पंकज कुमार सिंह ने फुलमाला से प्रदेश अध्यक्ष का स्वागत किया. सभा को डीएम राजकुमार व एसपी प्रकाश नाथ मिश्र ने भी संबोधित किया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










